Raasthan News: राजस्थान में सोमवार रात दिवाली पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाई गई, लेकिन इस रौशनी के बीच कई जगह आगजनी की घटनाओं ने लोगों को दहला दिया। जयपुर, कोटा और जोधपुर में पटाखों की चिंगारी से 30 से ज्यादा स्थानों पर आग लगने की खबर है। राजधानी जयपुर में अकेले दो दर्जन से अधिक आग की घटनाएं दर्ज की गईं।

जयपुर: फैक्ट्री से लेकर घर-दुकानों तक आग
शाम सात बजे के बाद जैसे ही आसमान पटाखों से चमकने लगा, वैसे ही शहर भर में दमकल की गाड़ियां दौड़ने लगीं। जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में पटाखों की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।
शहर के अन्य हिस्सों में भी आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आती रहीं वैशाली नगर, गांधी पथ, कांवटिया सर्किल, बगरू रोड, प्रताप नगर, जयसिंह पुरा खोर, त्रिवेणी नगर, विद्याधर नगर, कालवाड़ और वीकेआई क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घरों, दुकानों और खाली प्लॉटों में आग लगी।
फायर विभाग के सीएफओ गौतम लाल ने बताया कि सभी टीमें अलर्ट मोड पर थीं और तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
कोटा: आधा दर्जन जगहों पर आग
कोटा में भी दमकल विभाग को पूरी रात दौड़ना पड़ा। दादाबाड़ी, पंचवटी, उद्योग नगर, बालाजी नगर, तलवंडी सेक्टर-3 और छावनी क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। कई जगह पटाखों की चिंगारी से सूखी घास और गैस लाइन में आग भड़क उठी, लेकिन फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से हालात काबू में रहे।
जोधपुर: फ्रूट मंडी में मची अफरा-तफरी
भदवासिया फ्रूट मंडी में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते कई दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और नुकसान को बढ़ने से रोका। तीनों शहरों में फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी के कारण किसी जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
पढ़े ये खबरे
- फिर हड़ताल पर जा सकते हैं NHM कर्मचारी, मांगें पूरी नहीं होने से हैं आक्रोशित, प्रदेश स्तरीय बैठक में बनाएंगे रणनीति
- PBKS vs SRH IPL 2026: डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत, ऑटो पर ट्रक पलटने से हुआ हादसा, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग
- चंडीगढ़ में 12 से 18 अप्रैल तक श्री राधा रस भागवत कथा, पुंडरीक महाराज देंगे आध्यात्मिक प्रवचन
- PBKS vs SRH IPL 2026: डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
