Rajasthan News: करौली जिले के मंडरायल उपखंड के रोधई गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोषाहार खाने के बाद पांच बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी और चक्कर आने की शिकायत हुई, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोधई पहुंचाया।

सीएचसी रोधई में बीसीएमओ डॉ. महेश मीना ने बच्चों की जांच कर प्राथमिक उपचार दिया। एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को उपजिला चिकित्सालय मंडरायल रेफर किया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर डॉ. राकेश जाटव ने उन्हें भर्ती कर आवश्यक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत अब सामान्य है।
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। उपचार के दौरान नर्सिंग ऑफिसर उदय सिंह मीना, विष्णु शर्मा, अशोक माली, महेंद्र शर्मा सहित अन्य स्टाफ ने सहयोग किया।
बीमार बच्चों में विष्णु धोबी (8), रामवीर मीना (7), गिरजा मीना (12), अंजलि धोबी (10) और काजल धोबी (10) शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को भी दे दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- मुजफ्फरपुर के होटल के बंद कमरे में मिली महिला की लाश, इलाज के लिए आई थी शहर
- अफसरशाही में हड़कंप: भूखंड घोटाले के दोषी सीनियर PCS अधिकारी को योगी सरकार ने किया बर्खास्त, खत्म हुआ रसूख
- ‘डेंगू से कोई नहीं मरता, अच्छा खाओ-पियो और आराम करो…’, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के अजीबोगरीब बयान से बवाल
- बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट से राजद के संजीव सिंह ने दाखिल किया नामांकन, बोले- मिटाना है कलंक
- थप्पड़ विवाद के बीच प्रवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल पर पलटवार, बोले- ‘आपकी भी बेटी है..’

