Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने बुधवार, 24 दिसंबर को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जबकि एक अधिकारी का स्थानांतरण रद्द कर दिया गया है। कार्मिक विभाग ने यह आदेश देर रात जारी किए।

आदेशों के अनुसार, जयपुर विकास प्राधिकरण की वर्तमान आयुक्त आईएएस आनंदी को रजिस्ट्रार (सहकारिता) नियुक्त किया गया है। वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद एपीओ चल रहे आईएएस सिद्धार्थ महाजन को जयपुर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है।
इधर, जयपुर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त आयुक्त राकेश शर्मा को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का आयुक्त और संयुक्त शासन सचिव नियुक्त किया गया है। सहकारिता विभाग की प्रमुख सचिव एवं सहकारिता रजिस्ट्रार मंजू राजपाल को कृषि एवं उद्यानिकी, पंचायती (कृषि) विभाग तथा राज्य बीज निगम लिमिटेड की शासन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, देवस्थान विभाग के आयुक्त बाबूलाल गोयल का तबादला राज्य मानवाधिकार आयोग में सचिव पद पर किया गया है।
इसी के साथ ही सरकार ने आईएएस डॉ. ओम प्रकाश बैरवा का स्थानांतरण आदेश रद्द कर दिया है। 21 नवंबर को उन्हें कॉलेज शिक्षा विभाग के आयुक्त पद से हटाकर राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग, जयपुर में पदस्थ किया गया था, जिसे अब तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- मिशन कर्मयोगी में MP के कर्मचारी पिछड़े! 9 लाख में 2% भी नहीं कर रहे ट्रेनिंग, कलेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी
- प्राचीन कंकाली मठ के साल में सिर्फ एक दिन खुले कपाट, विजयादशमी पर नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्र की हुई पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
- Tiger Shroff Firing Case : 34 हजार रुपये में हत्या की डील, कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
- चुनाव आया तो याद आई! प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पदों को लेकर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, सरकार बनने पर बेरोजगारों से किया बड़ा वादा
- फुलपरास में मेला देखने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

