Rajasthan News: राजस्थान में भारी बारिश ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। नदियां उफान पर हैं, निचली बस्तियों और गांवों को खाली करवाया जा रहा है, और स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

इस बीच, आपदा प्रबंधन और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा गुरुवार शाम सवाई माधोपुर के सुरवाल गांव में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे, जहां उनके काफिले की एक सरकारी गाड़ी पानी में फंस गई।
मंत्री अपनी निजी फोर्ड एंडेवर गाड़ी से गांव पहुंचे थे, लेकिन भारी जलभराव के कारण उनके काफिले की एक गाड़ी बीच रास्ते में अटक गई। गाड़ी को ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया। इस दौरान मंत्री के सुरक्षा कर्मी उनकी गाड़ी के पायदान पर खड़े होकर उन्हें सुरक्षित निकालने में जुटे रहे। डॉ. मीणा ने गांव में लोगों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
SDRF की टीमें प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग मंत्री की हिम्मत और जमीनी स्तर पर दौरा करने की तारीफ कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- IPL 2026 : मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद जीता आईपीएल में पहला मैच, KKR को 6 विकेट से हराया, रिकेल्टन ने 81 रनों की खेली पारी
- बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2026: मोतिहारी में आंगनवाड़ी सेविका के बेटे ने लाया 8वां स्थान, सहरसा की सृष्टि ने 411 अंक लाकर जिले का नाम किया रोशन
- Punjab News : AAP विधायक पठानमाजरा को कोर्ट में किया गया पेश, 7 दिन की बढ़ी पुलिस रिमांड
- ‘आओ, भूखी शार्क्स को दावत मिल जाएगी’, अमेरिका को ईरानी सेना की वॉर्निंग, ईरान ने दबा दी ट्रंप की कमजोर नस; तिलमिला गए अमेरिकी राष्ट्रपति
- TRANSFER BREAKING : यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 9 IAS अफसरों का ट्रांसफर
