Rajasthan News: जोधपुर में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला, जब दो विदेशी महिला पर्यटकों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इस घटना ने नगर निगम की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लगातार दो हमले, पर्यटकों में दहशत
मंगलवार को जोधपुर घूमने आईं दो विदेशी महिला पर्यटकों को आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। पहली घटना पचेटिया हिल्स इलाके में हुई, जहां एक पर्यटक के पैर में कुत्ते ने काट लिया। कुछ घंटों बाद, दूसरी घटना तूरजी का झालरा के पास घटी, जहां एक और महिला पर्यटक पर हमला हुआ।
स्थानीय लोगों ने निभाई जिम्मेदारी
हमले के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, कुत्तों को भगाया और महिला को अस्पताल पहुंचाया। नवचौकिया हॉस्पिटल में इलाज के बाद पर्यटकों को छुट्टी दे दी गई।
नगर निगम की लापरवाही उजागर
जोधपुर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पहले भी चिंता का विषय रही है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा खतरे में है। नगर निगम के पास समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं है। इससे पहले भी कई बार शिकायतें, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अब सवाल यह है कि क्या नगर निगम इस गंभीर समस्या पर ध्यान देगा या फिर शहर में आवारा कुत्तों का खतरा और बढ़ेगा? प्रशासन को चाहिए कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए।
पढ़ें ये खबरें
- MP Morning News: सीएम मोहन का मुंबई दौरा, बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन और व्यापार सम्मेलन; पढ़ें आज की बड़ी खबरें
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक, दिन में तेज धूप और रात में ठंडक, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा वेदर?
- Bihar Today Weather: बिहार में फिर बदल रहा मौसम का मिजाज, दो दिन बारिश के आसार, जानें आज का हाल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 22 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 22 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: अलौकिक श्रृंगार में बाबा का दिव्य स्वरूप, यहां कीजिए दर्शन
