Rajasthan News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान जहां क्रिकेट को लेकर देशभर में उत्साह है, वहीं मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा एक गंभीर आरोप के चलते कानूनी संकट में फंस गए हैं। राजस्थान के जोधपुर में एक युवती ने उनके खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

यह मामला जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाने में दर्ज हुआ है। पीड़िता के अनुसार, शिवालिक ने सगाई के बाद शादी का वादा कर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गए। केस दर्ज होने के बाद कोर्ट ने शिवालिक शर्मा को समन भेजा है और चेतावनी दी है कि यदि वह पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा।
कैसे हुई मुलाकात और सगाई तक की कहानी
पीड़िता, जो जोधपुर के कुड़ी भगतासनी क्षेत्र की निवासी है, ने बताया कि फरवरी 2023 में वह अपनी मित्रों के साथ बड़ौदा घूमने गई थी, जहां उसकी मुलाकात क्रिकेटर शिवालिक शर्मा से हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और संबंध धीरे-धीरे बढ़ते गए। अगस्त 2023 में दोनों परिवारों की सहमति से जोधपुर में उनकी सगाई भी हुई।
सगाई के बाद बढ़ी नजदीकियां, फिर इनकार
पीड़िता के अनुसार, सगाई के बाद शिवालिक ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिनमें एक बार वह जोधपुर आकर युवती के घर भी ठहरे थे। दोनों ने साथ में जयपुर, दौसा और उज्जैन की यात्राएं भी कीं। शादी की तारीख 6 फरवरी 2025 तय की गई थी, लेकिन शादी के नजदीक आने पर शिवालिक ने शादी से इनकार कर दिया।
आरोप: धमकी भी दी गई
पीड़िता का आरोप है कि शादी से इनकार करने के बाद शिवालिक ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस रिश्ते की बात सार्वजनिक की तो उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जाएगा। इसके बाद पीड़िता ने 2 जनवरी 2025 को थाने में मामला दर्ज कराया। मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान भी हो चुके हैं।
पुलिस जांच जारी है, लेकिन शिवालिक शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, कोर्ट ने उन्हें समन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अगली सुनवाई में यदि वह उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- रेलवे में नौकरी का झांसा, फर्जी जॉइनिंग लेटर और ट्रेनिंग भी कराई, दो युवतियों से 13 लाख ठगे, एक आरोपी गिरफ्तार
- गोपाल मंडल के भतीजे की गंगा में डूबने से मौत, प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, पूर्व विधायक ने कहा- सांसद का चुनाव लडूंगा
- धर्मांतरित महिला के शव दफनाने को लेकर बवाल: परिजन और ग्रामीण हुए आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा
- MP में सवर्ण समाज का बड़ा आंदोलन: यूजीसी रोल बैक और आर्थिक आधार पर आरक्षण समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन, बाजार बंद का आह्वान
- जूनियर महिला हॉकी एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में बनाई जगह…


