Rajasthan News: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के झुंझुनूं दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नांगल गौशाला में हुए इस संवाद ने लोगों का ध्यान खींचा, जब आरपीएससी के पूर्व सदस्य शिवपाल सिंह नांगल ने उनसे कहा, “मेरी मनोकामना है कि आप मुख्यमंत्री बनें।”

दीया कुमारी ने दिया ये जवाब
इस पर दीया कुमारी ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आप ऐसी बात ना करें।” उन्होंने राजनैतिक परिपक्वता का परिचय देते हुए स्पष्ट किया कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वह अपने आप में बहुत बड़ी है और वे इसे पूरी निष्ठा से निभा रही हैं।
यह संवाद तब हुआ जब दीया कुमारी, शिवपाल सिंह नांगल द्वारा संचालित नांगल गौशाला के दौरे पर थीं। वहां महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जब वे गौसेवा कर रही थीं, तभी यह बातचीत हुई, जो महज 10-15 सेकंड चली, लेकिन इसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी।
इस मौके पर नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल और खंडेला विधायक सुभाष मील भी मौजूद थे। दीया कुमारी के इस जवाब को उनकी विनम्रता और कर्तव्यपरायणता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उन्होंने जनता का दिल जीत लिया।
पढ़ें ये खबरें
- Crime News : अनजान लोगों को दी लिफ्ट, सफर के दौरान आया चक्कर, आंख खुली तो बाइक गायब
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी का कैश कलेक्शन सर्वाधिक 3041 करोड़ रुपए… अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध बीएसपी की बड़ी जीत… गोलबाजार के 17 दुकानदारों को फिर नोटिस… जयस्तंभ चौक में ही दुकान लगाएंगे पसरा व्यापारी…
- भाई की मौत का बदला लेने के लिए सुपारी देकर कराई गई थी शंकर मांझी की हत्या, मुख्य आरोपी बंटी राइडर समेत 3 गिरफ्तार
- Bastar News Update : उलूर-सांड्रा के जंगलों में शुरू हुई सफारी… मौसम की मार से थमी धान कटाई… पूर्व सरपंच के हत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार
- सांडों की लड़ाई से मची अफरा-तफरी, घर में घुसकर की तोड़फोड़
