Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस्तीफा देने के बाद पहली बार अपने गांव किठाना पहुंचे. परिवार में चाची शांति देवी के निधन के बाद वे अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुचे थे. स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने के बाद से वे सार्वजनिक रूप से कम दिखे हैं, इसलिए उनका यह दौरा राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना रहा.

गांव पहुंचते ही धनखड़ सीधे अंतिम संस्कार स्थल गए और छोटे भाई रणदीप धनखड़ के साथ चाची की अर्थी को कंधा दिया. इस दौरान परिवार के बीच दिखाई दी आत्मीयता ने सभी को भावुक कर दिया. संस्कार के बाद उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की, हालचाल पूछा और शोक जताया.
इसके बाद वे अपने पैतृक घर गए. वहां कुछ देर रुके, लोगों से बातचीत की और फिर घर की छत पर चढ़कर गांव को देखा. लंबे समय बाद लौटे धनखड़ ने अधिकारियों को गांव की खासियतें बताते हुए विकास संबंधी जरूरतों पर भी बात की. मार्च 2025 में वे सांगासी आए थे, लेकिन जुलाई में इस्तीफे के बाद किठाना की यह उनकी पहली यात्रा रही.
दौरे के दौरान वे निर्माणाधीन आयुर्वेद औषधालय भी देखने पहुंचे. काम की स्थिति देखकर उन्होंने अधिकारियों से इसे समय पर पूरा करने को कहा. गांव के लोगों ने इस रुचि की सराहना की. मीडिया ने उनसे इस्तीफे और राजनीति से जुड़े सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
पढ़ें ये खबरें
- एमपी में मंत्री-विधायकों का तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड: परफॉर्मेंस के आधार पर बड़े फैसले संभव, इन नेताओं का बढ़ सकता है कद
- पटना शिक्षक सीट पर 145 वोट से आगे निकले नवल किशोर यादव, आपस में भिड़े BJP-RJD समर्थक
- सऊदी अरब में फंसे एमपी के 300 उमराह यात्री! वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने CM से मांगी मदद, कांग्रेस बोली- ‘सिर्फ फोटो सेशन में लगी सरकार’
- CG में दर्दनाक हादसा : खेलते-खेलते पानी से भरे टब में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम
- पंजाब के पानी की एक-एक बूंद का हिसाब लेंगे भगवंत मान, बोले- सड़क से कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई
