Rajasthan News: उपखंड क्षेत्र की अरनिया ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम माधवपुर में सफाई के लिए उपयोग में आने वाला जहरीला केमिकल पीने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला का भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।

10 फरवरी को शैतान सिंह राजपूत के यहां विवाह समारोह था। शादी का कार्यक्रम माधवपुर के समीप अलौली ग्राम में आयोजित किया गया था। परंपरा के अनुसार गढ़ में राजपूत समाज के यहां होने वाले कार्यक्रमों में आसपास के लोग सहयोग के लिए जाते हैं। इनमें कुछ लोग ‘सीख’ (नेग) लेने के साथ-साथ बर्तन धोने व साफ-सफाई का कार्य भी करते हैं। बताया जा रहा है कि 11 फरवरी को माधवपुर निवासी कुछ लोग शादी समारोह स्थल पर साफ-सफाई के लिए गए थे। वहां बर्तन साफ करने के लिए केमिकल की बोतलें रखी हुई थीं। वहां से ये बोतलें शराब समझकर उठा लाए।
रतनलाल (42), सुशीला (38) पत्नी रतनलाल, जमनी देवी (65), बादामी देवी (62) और सन्नू (22) ने केमिकल की इन बोतलों को शराब समझकर घर में रख लिया। 12 फरवरी की सुबह उन्होंने उस केमिकल में पानी मिलाकर पी लिया। उसी दिन शाम को भी उन्होंने दोबारा उसका सेवन किया। पूरे दिन उन्होंने कोई भोजन नहीं किया था, जिससे जहरीले केमिकल ने इन लोगों पर और तेजी से असर किया।
गुरुवार रात करीब 11 बजे अचानक चारों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, घबराहट और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर परिजन उन्हें तत्काल गंगापुर चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान रतनलाल, सुशीला और जमनी देवी ने दम तोड़ दिया। हालत गंभीर होने पर बादामी देवी को भीलवाड़ा रेफर किया गया, लेकिन गुरलां के पास रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना में सन्नू पत्नी पप्पू लाल की हालत गंभीर बनी हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- सीएम साय कल यूथ कॉन्क्लेव में होंगे शामिल, विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से करेंगे संवाद
- Rajasthan News: बार काउंसिल में दो महिला अधिवक्ताओं की एंट्री, मुख्य न्यायाधीश ने किया मनोनयन
- कचरे की प्लास्टिक से बन गई हाईवे की सड़क! IIT BHU के वैज्ञानिकों का कमाल, NH-44 पर हुआ हैरान करने वाला टेस्ट
- शिक्षा के मंदिर में शिक्षक की हैवानियत: बैग न लाने पर 5 साल के मासूम को जमीन पर पटका, टूटी जांघ की हड्डी, बच्चे के पैर में डली रॉड
- पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा 50 लीटर से ज्यादा डीजल, थोक ग्राहकों पर बढ़ी सख्ती

