Rajasthan News: जयपुर। रेलवे की ओर से इरूमुदि-थाईप्सम त्योहार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी ट्रेनों का मेलमरूवतूर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार भगत की कोठी (जोधपुर) तिरूच्चिराप्पल्लि ट्रेन 31 दिसंबर से 28 जनवरी तक भगत की कोठी से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर सुबह 11.04 बजे आगमन कर 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। तिरूच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी (जोधपुर) रेलसेवा 3 से 31 जनवरी तक तिरूच्चिराप्पल्लि से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर सुबह 11.24 बजे आगमन व 11.25 बजे प्रस्थान करेगी।
रामेश्वरम-फिरोजपुर कैट ट्रेन 6 से 27 जनवरी तक रामेश्वरम से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर सुबह 6.39 बजे आगमन कर 6.40 बजे प्रस्थान करेगी। फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम ट्रेन 3 से 31 जनवरी तक फिरोजपुर कैंट से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर सुबह 11.04 बजे आगमन व 11.05 बजे प्रस्थान करेगी।
बीकानेर-मदुरै ट्रेन 4 से 25 जनवरी तक बीकानेर से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर सुबह 11.24 बजे आगमन कर 11.25 बजे प्रस्थान करेगी। मदुरै-बीकानेर ट्रेन 1 से 29 जनवरी तक मदुरै से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर शाम 5.49 बजे आगमन व 5.50 बजे प्रस्थान करेगी।
जोधपुर-मनारगुडी ट्रेन 1 से 29 जनवरी तक जोधपुर से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर सुबह 11.04 बजे आगमन कर 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। मन्नारगुडी-बीकानेर ट्रेन 5 से 26 जनवरी तक मदुरै से प्रस्थान कर मेलमरूवतूर स्टेशन पर शाम 5.49 बजे आगमन व 5.50. बजे प्रस्थान करेगी।
पढ़ें ये खबरें
- धनुष की राजनीति में एंट्री विजय के स्टाइल में? धनुष के फैन क्लब का नाम ‘धनुष कल्याण आंदोलन’ हुआ
- दशहरे की छुट्टी में मोबाइल बनाने वाली कंपनी में भीषण आग, स्क्रैप यार्ड जलकर राख
- IND vs NZ T20I Series: न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज, अब तक 1.10 लाख टिकट हुए सोल्ड आउट
- कांग्रेस मुक्त भारत का सपना अब राहुल गांधी ही करेंगे पूरा, भागलपुर में बोले सांसद राजेश वर्मा
- नालंदा में मेला घूमने जा रहे युवक से लूट की कोशिश, नाकाम बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

