Rajasthan News: जोधपुर शहर में एक महिला डॉक्टर को साइबर ठगी का शिकार बनाते हुए ठगों ने 6 लाख रुपये ठग लिए. डॉक्टर को व्हाट्सऐप कॉल किया गया, जिसमें ठग ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए धोखाधड़ी की. इस बार ठगी का शिकार एक डेंटल डॉक्टर बनी हैं. कुछ दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज की रिटायर्ड प्रिंसिपल से भी 87 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जिसकी जांच अभी चल रही है.

ताजा मामला जयपुर के सिरसी रोड पर स्थित व्यास डेंटल कॉलेज की डॉक्टर नम्रता माथुर की ओर से जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाने में दर्ज कराया गया है. थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी के अनुसार, 20 सितंबर की शाम डॉक्टर नम्रता को एक वीडियो कॉल आया, जिसमें एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखा और उसने अपना नाम विजय खन्ना बताया. उसने डॉक्टर को बताया कि उनके नाम पर कैनरा बैंक, मुंबई में एक खाता खोला गया है, जिसमें अनाधिकृत रूप से राशि जमा हुई है.
उसने डॉक्टर को नरेश गोयल मनी लॉन्ड्रिंग केस के दस्तावेज भी भेजे, जिनमें लिखा था कि 247 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं और सीबीआई इसकी जांच कर रही है. 21 सितंबर को डॉक्टर को फिर से वीडियो कॉल आया, जिसमें उसने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए उनसे 6 लाख रुपये जमा कराने को कहा. इसके बाद ठग ने और भी खातों की जानकारी लेकर उनसे पैसे डालने को कहा. इस दौरान डॉक्टर को अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है और उन्होंने कॉल काट दिया.
पढ़ें ये खबरें भी
- पश्चिम बंगाल : TMC प्रत्याशी ने किया पुलिस वाहन का इस्तेमाल, EC ने किया थानेदार को सस्पेंड
- ODI World Cup 2027: घरेलू क्रिकेट में शतकों की बारिश, IPL में ठोक रहा तूफानी छक्के, Team India में एंट्री मारेगा ये ‘रन मशीन’?
- Bihar Top News Today: ‘लालू को तो लोगों ने सिर्फ बदनाम किया’, तेजस्वी ने खोला शराबबंदी का काला चिट्ठा, महागठबंधन पर ओवैसी का बड़ा बयान, जलती चिता से शव उठा ले गई पुलिस, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- Today’s Top News : जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, CM साय कल दिल्ली में PM मोदी से करेंगे खास मुलाकात, महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त की राशि जारी, NSUI ने 3 विश्वविद्यालयों का किया घेराव, महिला से गैंगरेप मामले में 4 गिरफ्तार, महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप का भंडाफोड़… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- IPL 2026 : फ्लॉप, फ्लॉप, फ्लॉप…CSK ने 18 करोड़ देकर जिस पर किया सबसे ज्यादा भरोसा, वही बन गया विलेन, हर कोई रह गया हैरान

