Rajasthan News: जोधपुर शहर में एक महिला डॉक्टर को साइबर ठगी का शिकार बनाते हुए ठगों ने 6 लाख रुपये ठग लिए. डॉक्टर को व्हाट्सऐप कॉल किया गया, जिसमें ठग ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए धोखाधड़ी की. इस बार ठगी का शिकार एक डेंटल डॉक्टर बनी हैं. कुछ दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज की रिटायर्ड प्रिंसिपल से भी 87 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जिसकी जांच अभी चल रही है.

ताजा मामला जयपुर के सिरसी रोड पर स्थित व्यास डेंटल कॉलेज की डॉक्टर नम्रता माथुर की ओर से जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाने में दर्ज कराया गया है. थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी के अनुसार, 20 सितंबर की शाम डॉक्टर नम्रता को एक वीडियो कॉल आया, जिसमें एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखा और उसने अपना नाम विजय खन्ना बताया. उसने डॉक्टर को बताया कि उनके नाम पर कैनरा बैंक, मुंबई में एक खाता खोला गया है, जिसमें अनाधिकृत रूप से राशि जमा हुई है.
उसने डॉक्टर को नरेश गोयल मनी लॉन्ड्रिंग केस के दस्तावेज भी भेजे, जिनमें लिखा था कि 247 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं और सीबीआई इसकी जांच कर रही है. 21 सितंबर को डॉक्टर को फिर से वीडियो कॉल आया, जिसमें उसने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए उनसे 6 लाख रुपये जमा कराने को कहा. इसके बाद ठग ने और भी खातों की जानकारी लेकर उनसे पैसे डालने को कहा. इस दौरान डॉक्टर को अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है और उन्होंने कॉल काट दिया.
पढ़ें ये खबरें भी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना: देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, CM साय ने बताया गौरव का क्षण
- बड़ा हादसाः मौत की पटरी और फाटक नदारद, लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, चालक का सिर धड़ से अलग, 6 लोग घायल
- SIR के विरोध में दिल्ली में मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, नेहा बोरा और तुषार गांधी होंगे शामिल

