Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को प्रश्नकाल हंगामेदार रहा। विधायकों ने खाद वितरण व्यवस्था, शिक्षक भर्ती, पेयजल ढांचे और सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह ठहराया। प्रश्नकाल के दौरान कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने न सिर्फ सवालों के जवाब दिए, बल्कि पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए मौजूदा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। वहीं, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

किसानों के लाईन में लगने व परेशानी का मुद्दा उठा
प्रश्नकाल में विधायक घनश्याम मेहर ने मिलावटी खाद और बीज वितरण मामले में किसानों के लाईन में लगने से होने वाली परेशानी का मामला उठाया तो कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि खाद की कोई किल्लत नहीं रही, डिमांड से ज्यादा मिला। हम स्वीकार करते हैं कि कुछ जगह लाईनें लगीं। अक्टूबर में दो बार बारिश और जमीन में नमी के कारण तीसरी बुबाई का क्षेत्रफल बढ़ने से फसलों में गैप हुआ और खाद की जरूरत बढ़ी। 2024-25 में यूरिया की 26.20 लाख मीट्रिक टन मांग के मुकाबले 29.29 लाख मीट्रिक टन का आवंटन मिला, जो मांग से अधिक है। राजस्थान में सीड और फर्टिलाइजर में कार्रवाई को देखते हुए केन्द्र सरकार सीड और फर्टिलाइजर को लेकर सख्त कानून लेकर आएगी।
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थिति का मामला भी उठा
जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने जहाजपुर सहित अन्य कस्बों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थिति और पीपीपी मॉडल पर संचालन को लेकर सवाल उठाया। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार स्टेट सीवरेज एवं वेस्ट वॉटर पॉलिसी 2025 के तहत पीपीपी मॉडल पर एसटीपी संचालित करने पर विचार कर रही है।
फिजिबिलिटी के लिए सीवरेज नेटवर्क और प्रति हेक्टेयर 100 प्रतिशत आबादी घनत्व जैसे मापदंड तय हैं, जिन्हें कई कस्बे पूरा नहीं करते। बजट घोषणा में ट्रीटमेंट प्लांट को शामिल किया गया है, जहाजपुर समेत अन्य शहरों को भी चरणबद्ध रूप से जोड़ा जाएगा। जहाजपुर में पट्टा निरस्तीकरण के सवाल पर कहा कि यदि किसी ने गलत पट्टा जारी किया है तो उसे निरस्त कर संबंधित के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विधायक थावरचंद के प्रदेश में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर उठाए मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पूर्व सरकार ने क्रमोन्नत स्कूलों में पद सृजित नहीं किए। कांग्रेस विधायकों का आपत्ति पर दिलावर ने कहा कि अभी तक हम 72 हजार पद भर चुके हैं। पीटीआई व कंम्प्यूटर अनुदेशक की भर्ती में नियमानुसार पदों पर भर्ती की जाएगी। उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा के पदों के भर्ती के सवाल पर कहा कि सरकार एससी-एसटी सहित सभी वर्गों का ध्यान रखेगी। विपक्ष मंत्री के जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आया।
पढ़ें ये खबरें
- तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम: CM साय बोले- तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक
- ‘मोदी हमारा भाई है’ लखनऊ में गूंजा नया नारा; बासित अली का खुला चैलेंज- ‘सपा की साइकिल कर देंगे पंक्चर
- कांग्रेस विधायक के बेटे पर बस स्टाफ से मारपीट का आरोप, ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल…
- कुत्ते ने काटा तो लगा दिया सांप का इंजेक्शन! संजय गांधी अस्पताल में फिर लापरवाही के आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
- ‘इज्जत दोगे तो लोगे… नाम तो पूरा शहर जानता है’, युवक को चप्पलों से पीटा, फिर वायरल किया Video, पुलिस को दी खुली चुनौती!



