Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। मुहाना थाना क्षेत्र के सुमेर नगर फुटबॉल ग्राउंड के पास 16 अगस्त को एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान मनोज कुमार रैगर के रूप में हुई, जो ई-रिक्शा चालक था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मनोज की हत्या उसकी पत्नी संतोष ने अपने प्रेमी ऋषि श्रीवास्तव और दोस्त मोहित शर्मा के साथ मिलकर की।

पुलिस के अनुसार, संतोष और ऋषि ने कई महीनों से हत्या की साजिश रची थी। मनोज के शराब पीकर मारपीट करने और शक करने की आदत से तंग आकर संतोष ने यह कदम उठाया। हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए तीनों ने वेब सीरीज और सीआईडी के एपिसोड देखकर प्रेरणा ली। उन्होंने 20 दिन पहले एक नया सिम कार्ड खरीदा, जिसका इस्तेमाल केवल आपसी बातचीत के लिए किया गया ताकि कोई सुराग न मिले।
योजना के तहत, ऋषि ने अपने दोस्त मोहित को मनोज का ई-रिक्शा किराए पर लेकर सुनसान जगह पर ले जाने के लिए तैयार किया। जन्माष्टमी के दिन मोहित ने ई-रिक्शा बुक किया और मनोज को सुमेर नगर ले गया, जहां हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर संतोष, ऋषि और मोहित को हिरासत में लिया है।
पढ़ें ये खबरें
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
- फर्जी UDID कार्ड वालों की खैर नहीं! स्मार्ट मशीनों के हत्थे चढ़ रहे फर्जी दिव्यांग कार्ड वाले यात्री, जानें मामला
- Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले में 215 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन
- जबलपुर में दशहरे से पहले हुआ रावण दहन, भव्यता के साथ मनाया गया 74 वां पंजाबी दशहरा महोत्सव, राम को कंधे पर बैठाकर पहुंचे PWD मंत्री
- Bihar Top News 19 oct 2026: दुर्गा पूजा घूमने निकले विधायक जी को ग्रामीणों ने घेरा, पवन सिंह ने मंच से माफी मांगी
