Rajasthan News: बांसवाड़ा की गढ़ी सीट से विधायक कैलाश चंद्र मीणा के लिए शनिवार की रात बेहद भारी रही। उनके बेटे अभिषेक मीणा का लंबे समय से चल रही बीमारी के कारण निधन हो गया। अभिषेक मेदांता गुरुग्राम में भर्ती थे, जहां उनकी सेहत पिछले कई महीनों से लगातार नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।

परिवार के अनुसार, अभिषेक का अंतिम संस्कार आज रविवार को उनके पैतृक निवास पर किया जाएगा। क्षेत्र के लोग, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।
अभिषेक राजनीतिक रूप से भी सक्रिय थे। वे एबीवीपी और भाजपा युवा मोर्चा में लगातार काम करते रहे। क्षेत्र में उन्हें एक ऊर्जावान, मिलनसार और ज़मीन से जुड़े युवा चेहरे के रूप में देखा जाता था। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं।
कैलाश चंद्र मीणा गढ़ी से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। 2023 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार शंकरलाल चरपोटा को हराया था। 2018 में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी।
पढ़ें ये खबरें
- ओडिशा बीजेपी की नई राज्य कार्यकारिणी घोषित: 72 सदस्यीय टीम में सीएम मोहन माझी समेत कई बड़े नाम शामिल
- करनाल मंडी में गेहूं की आवक तेज, अधिकारियों ने किया निरीक्षण,बायोमीट्रिक सत्यापन हुआ अनिवार्य
- दो बच्चों को सिर से उठा माता-पिता का साया : आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी
- ‘पांव पांव वाले भैया अब प्लेन वाले बन गए’: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीतू पटवारी ने शिवराज पर साधा निशाना, बोले-किसान का बेटा अब आपका झूठ समझ गया
- रोहद टोल पर खूनी रफ्तार: हांसी डिपो की बस ने युवक को कुचला, ड्यूटी के पहले ही दिन हुई दर्दनाक मौत
