Rajasthan News: बांसवाड़ा की गढ़ी सीट से विधायक कैलाश चंद्र मीणा के लिए शनिवार की रात बेहद भारी रही। उनके बेटे अभिषेक मीणा का लंबे समय से चल रही बीमारी के कारण निधन हो गया। अभिषेक मेदांता गुरुग्राम में भर्ती थे, जहां उनकी सेहत पिछले कई महीनों से लगातार नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।

परिवार के अनुसार, अभिषेक का अंतिम संस्कार आज रविवार को उनके पैतृक निवास पर किया जाएगा। क्षेत्र के लोग, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।
अभिषेक राजनीतिक रूप से भी सक्रिय थे। वे एबीवीपी और भाजपा युवा मोर्चा में लगातार काम करते रहे। क्षेत्र में उन्हें एक ऊर्जावान, मिलनसार और ज़मीन से जुड़े युवा चेहरे के रूप में देखा जाता था। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं।
कैलाश चंद्र मीणा गढ़ी से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। 2023 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार शंकरलाल चरपोटा को हराया था। 2018 में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी।
पढ़ें ये खबरें
- जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों में जुटा प्रशासन, एडीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
- CM साय ने परिवहन विभाग की ली हाईलेवल बैठक, कहा – सड़क दुर्घटनाएं रोकने मिशन मोड में करें काम
- कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, एपी तटबंध टूटा; 35 गांव जलमग्न, CM योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण
- मीटिंग में शराब का जाम! सहकारी बैंक के अधिकारी ने की ऐसी हरकत, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मोंट्रा इलेक्ट्रिक ऑटो एजेंसी बंद होने से 100 से अधिक उपभोक्ता परेशान, कलेक्टर से लगाई गुहार

