Rajasthan News: राजस्थान के सरदारशहर में पुलिस ने साइबर अपराधों में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अपने बैंक खातों को किराए पर देकर ठगी में शामिल थे। जांच में सामने आया है कि इन खातों के जरिए 110 से अधिक संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुए हैं। इस मामले ने साइबर अपराध की गंभीरता को उजागर किया है, और पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

सरदारशहर थाने के थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई ने बताया कि साइबर डेस्क प्रभारी कांस्टेबल रामचंद्र सिहाग ने रेगर बस्ती वार्ड 48 के आदित्य (20) पुत्र मुन्नालाल मेघवाल, पंकज कुमार (21) पुत्र नाथूराम मेघवाल और वार्ड 38 के भैरवराम (18) पुत्र शीशपाल मेघवाल को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि इनके बैंक खाते साइबर अपराधों में इस्तेमाल हुए, जिसके बाद कार्रवाई की गई। कांस्टेबल सिहाग साइबर ठगी की रोकथाम और पीड़ितों की राशि वापस दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
किराए पर दिए खाते और कमीशन
थानाधिकारी ने बताया कि कुछ लोग पैसे के लालच में अपने बैंक खाते किराए पर देते हैं। इन खातों में साइबर अपराध से प्राप्त राशि जमा होती है, और खाता धारकों को 10 से 15 फीसदी कमीशन दिया जाता है। जांच में सरदारशहर थाना क्षेत्र में 100 से अधिक ऐसे खाते सामने आए हैं, जो साइबर अपराध में शामिल पाए गए।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी लालच या बहकावे में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम, चेकबुक या सिम कार्ड किसी को न दें। थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई और कांस्टेबल रामचंद्र सिहाग ने कहा कि अगर आपका खाता साइबर अपराध में इस्तेमाल होता है, तो कानूनी कार्रवाई तय है, क्योंकि खाते की जिम्मेदारी खाता धारक की होती है।
पढ़ें ये खबरें
- IPS Rajnesh Singh Motiveted Board Exam Students : एसएसपी रजनेश सिंह ने बोर्ड परीक्षार्थियों में भरा आत्मविश्वास, कहा- शांत मन से करें नियमित अभ्यास, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी की अपील
- मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट अपडेट : गंभीर रूप से झुलसी 9 माह की मासूम की मौत, कई मजदूर गंभीर, FIR वापस लेने और बयान बदलने का दबाव, पीड़ितों परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
- ‘8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?’ साइबर ठगों ने अपनाया नया पैंतरा, झांसे में पड़े तो आपका बैंक अकाउंट भी हो सकता है खाली
- भाई बना कसाईः बड़े ने पत्थर से हमला कर छोटे भाई को सुलाई मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या के पीछे की वजह
- CG Accident News : नाली में गिरी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

