Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के अवसर पर राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सातवें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ता (DA) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) लागू होगी, जिससे करीब 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।

अब कर्मचारियों का डीए बढ़कर 55% हुआ
महंगाई भत्ता 2% बढ़ने से राज्य कर्मचारियों का डीए अब 55% हो गया है। इससे पहले यह 53% था। सरकार ने इस फैसले को कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। इसके जरिए न सिर्फ कर्मचारियों की तनख्वाह में वृद्धि होगी, बल्कि महंगाई का असर भी कुछ हद तक कम किया जा सकेगा।
साल में दो बार बढ़ता है डीए
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है। आमतौर पर सरकार मार्च और अक्टूबर में डीए की घोषणा करती है। बढ़ी हुई राशि का बकाया हिस्सा जीपीएफ में जमा होता है, जबकि अगले महीने से बढ़ा हुआ डीए सैलरी में शामिल कर दिया जाता है।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली में स्कूलों की जर्जर इमारतों पर सरकार सख्त, 34 भवनों को गिराने की तैयारी
- Chakradharpur Rain: 16 घंटे की बारिश ने बढ़ाई परेशानी, सड़कें बनीं तालाब, रेलवे क्षेत्र में गिरा विशाल पेड़
- स्वतंत्रता दिवस से पहले बिहार पुलिस के 18 जवानों और अधिकारियों को मिलेगा सम्मान, इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर को गैलंट्री मेडल
- Census-2027: जनगणना में पूछे जाने वाले 40 सवालों की लिस्ट जारी, जाति-धर्म, बैंक खाते से लेकर कोविड वैक्सीनेशन तक, देखिए पूरी सूची
- 150 करोड़ की सरकारी जमीन, 22 लाख सालाना लीज! पंचकूला जिमखाना क्लब को 25 साल देने पर उठे सवाल

