Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां जगतपुरा विश्वविद्यालय नगर के 31 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी संजय मीणा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक, संजय अपनी गर्लफ्रेंड के घर गया था, जहां उसने कई बार दरवाजा खटखटाया और कॉल किया, लेकिन जवाब न मिलने पर निराश होकर घर लौट आया और जहर खा लिया। संजय के परिवार ने उसकी गर्लफ्रेंड और उसके परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, संजय की अपनी गर्लफ्रेंड से लंबे समय से दोस्ती थी और दोनों के परिवार उनके रिश्ते से वाकिफ थे। शादी की बात भी लगभग तय हो चुकी थी, लेकिन पिछले डेढ़ महीने से गर्लफ्रेंड ने संजय से बातचीत बंद कर दी थी। संजय के पिता ने पुलिस को बताया कि गर्लफ्रेंड के परिवार ने शादी से पहले 20 लाख रुपये की मांग की थी। जब यह राशि नहीं दी गई, तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया।
घटना वाले दिन संजय ने अपने परिवार से मरने की बात कहकर थार गाड़ी से गर्लफ्रेंड के प्रताप नगर स्थित घर के लिए निकल गया। वहां उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और फोन कॉल किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। निराश होकर वह घर लौटा और गाड़ी में बैठकर जहर खा लिया। जब परिजन उसे गाड़ी से उतारने पहुंचे, तो संजय ने जहर खाने की बात बताई। परिजन उसे तुरंत नारायणा अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान देर रात उसकी मृत्यु हो गई।
पढ़ें ये खबरें
- UP में 18 प्रीमियम बस स्टेशनों के विकास के लिए टेंडर जारी, 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश की संभावना
- NEET पेपर लीक केस: 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 10 अगस्त तक बढ़ी, ब्रेन मैपिंग-लाई डिटेक्टर याचिका पर फैसला सुरक्षित
- लुधियाना कांग्रेस कार्यक्रम में फिर हंगामा, भूपेश बघेल के खिलाफ नारेबाजी; भड़के राजा वड़िंग, हाईकमान को रिपोर्ट भेजने की बात
- Naresh Meena Surrender: नरेश मीणा ने किया सरेंडर, जानें टोंक कोर्ट से सीधे जेल तक की पूरी कहानी
- MLC बने मंत्री दीपक प्रकाश, सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ


