Rajasthan News: लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर हुई चर्चा के दौरान आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए. उनका कहना था कि वंदे मातरम् पर चर्चा जरूरी है, लेकिन इस वक्त को देखकर यह भी लगता है कि पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले इसका राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश हो रही है.

गोवा नाइट क्लब के मालिक थाईलैंड भागे
बेनीवाल ने गोवा के अरपोरा में हुए रेस्तरां और नाइट क्लब अग्निकांड का मुद्दा सदन में उठाया. उन्होंने बताया कि हादसे में 27 लोगों की मौत हुई, लेकिन इसके आरोपी सौरव और गौरव लूथरा इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए. उनके अनुसार सरकार उन्हें एयरपोर्ट पर रोक भी नहीं पाई. उन्होंने सवाल किया कि इतने बड़े हादसे के बाद भी आरोपी देश छोड़कर कैसे निकल गए और इसकी जिम्मेदारी किसकी है.
बेनीवाल ने कहा कि एक तरफ सदन में राष्ट्रगीत पर भावुक बहस चल रही है, वहीं दूसरी तरफ गंभीर अपराध के आरोपी खुले तौर पर देश से बाहर चले जाते हैं. उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि सरकार को साफ-साफ जवाब देना चाहिए.
वंदे मातरम् पर बेनीवाल का बयान
वंदे मातरम् के इतिहास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई किसी एक धर्म या समुदाय की नहीं थी. सभी धर्मों के लोग इस नारे के साथ खड़े थे. उनके अनुसार वंदे मातरम् का नारा इतना जोशीला था कि क्रांतिकारी बिना डर के फांसी पर चढ़ जाते थे. उन्होंने कहा कि भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन बार-बार के आक्रमणों ने देश को चोट पहुंचाई. इसके बावजूद लोगों के अंदर वंदे मातरम् के नारे से अद्भुत ऊर्जा पैदा होती थी.
पढ़ें ये खबरें
- BSP स्क्रैप चोरी मामले में CBI की एंट्री : CM साय ने कहा- अब होगा दूध का दूध और पानी का पानी… बैज बोले- मामले को लटकाने की तैयारी
- लालू यादव के एक आदेश पर खत्म हुईं परिवार की दूरियां! जल्द बिहार लौटेंगी रोहिणी आचार्य
- पूर्वांचल में बुझने की कगार पर चूल्हे! देवरिया BPCL प्लांट जलमग्न, 9 जिलों में LPG सिलेंडरों का भारी संकट
- सुबह 6 बजे कूड़ा उठाने आईं महिलाएं और साफ हो गया पूरा घर! पानीपत में तिजोरी चोरी का अनोखा मामला
- निवाड़ी BMO पर लगे आरोपों का सच! डॉ. मलारया बोले- ‘क्लीन चिट मिलने के बाद भी हो रही साजिश’; सागर कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

