Rajasthan News: जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान में डेयरी कारोबार का बड़ा नाम माने जाने वाले मालाणी डेयरी समूह के यहां आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने तीन दिन तक चली सघन कार्रवाई में समूह से जुड़े ठिकानों से करीब साढ़े तीन किलो सोना, अनुमानित कीमत 5 करोड़ और 35 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।

इस कार्रवाई के बाद अब पूरा फोकस अघोषित आयए सोने की खरीद के दस्तावेज और नकदी के स्रोत पर आ गया है। 15 जनवरी से शुरू हुई कार्रवाई में घी कारोबारी घनश्याम सोनी और उनसे जुड़ी फ मर्मों के जोधपुर स्थित पांच ठिकानों शास्त्री नगर, मंडोर मंडी, बोरानाडा, न्यू पावर हाउस रोड और भीतरी शहर में एक साथ छापेमारी की गई। तीन दिन तक इन सभी स्थानों को लगभग पुलिस छावनी में तब्दील रखा गया।
अब इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच
सूत्रों के अनुसार सोना और नकदी बरामद होने के बाद आयकर विभाग की टीमें अब इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच में जुट गई हैं। रेड के दौरान घरों और दफ्तरों से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव जब्त किए गए हैं। विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ इन डिवाइसेज की क्लोनिंग कर रहे हैं और डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।
अलग फोल्डर में छिपाकर रखे अहम रिकॉर्ड
आशंका है कि टैक्स चोरी से जुड़े कई अहम रिकॉर्ड कच्ची पर्चियों के बजाय कंप्यूटर में कोड वर्ड या अलग फोल्डर में छिपाकर रखे गए हों। जांच एजेंसियों का शक बोगस बिलिंग पर भी गहराता जा रहा है। बताया जा रहा है कि बटर और घी की सप्लाई, खासकर कानपुर और देश के अन्य राज्यों में, कागजों में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई गई हो सकती है। यह भी जांच का विषय है कि असल बिक्री और बिलों में दर्शाई गई बिक्री के बीच कितना अंतर है और उससे कितनी टैक्स चोरी की गई।
और बढ़ सकता है अघोषित आय का आंकड़ा
फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इलेक्ट्रॉनिक डेटा और बैंक रिकॉर्ड की जांच के बाद अघोषित आय का आंकड़ा और बढ़ सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह केस टैक्स चोरी और बोगस बिलिंग के एक बड़े उदाहरण के रूप में सामने आ सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- Dussehra 2026: विजयादशमी पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- मां भारती के शत्रुओं को पहचानना होगा
- शादी के दबाव और धमकी से परेशान प्रेमी बना कातिल, कुल्हाड़ी से काटकर की गर्लफ्रेंड की हत्या
- Jharkhand Top News: रांची में रावण दहन, सिमडेगा में ब्राउन शुगर पर स्ट्राइक; चाईबासा हादसे से बोकारो आंदोलन तक, पढ़ें एक क्लिक में दिन भर की बड़ी ख़बरें
- अधर्म पर प्रहार, सुशासन का संकल्प! धामी सरकार ने की दंगाइयों पर सख्ती,13 हजार एकड़ जमीन कराई कब्जा मुक्त, दशहरे पर दिया सुशासन वाला संदेश
- Ranchi News: मोरहाबादी मैदान में भव्य रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान, आतिशबाजी ने बांधा समां
