Rajasthan News: जयपुरवासियों के लिए घर खरीदना अब और आसान होने जा रहा है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) 12 मई को तीन नई आवासीय योजनाओं गंगा विहार, यमुना विहार और सरस्वती विहार की शुरुआत करने जा रहा है। इन योजनाओं का शुभारंभ नगरीय विकास मंत्री करेंगे। कुल 765 भूखंडों के लिए 13 मई से 12 जून के बीच आवेदन किए जा सकेंगे, और लॉटरी 2 जुलाई को निकाली जाएगी।

सपनों का घर अब वास्तविकता के करीब
JDA की ये योजनाएं गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं। भूखंडों का आवंटन ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। जेडीसी आनंदी के अनुसार, भूखंडों की आरक्षित दर ₹11,000 से ₹15,500 प्रति वर्गमीटर तय की गई है। विकास कार्यों के लिए ₹15 करोड़ की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है, और सरस्वती विहार में कार्य शुरू भी हो चुका है।
योजनाओं का विवरण
1. गंगा विहार योजना (ग्राम बस्सी, जोन-13)
- लोकेशन: जयपुर-आगरा हाईवे से 2.5 किमी दूर
- भूखंड: 233 (45 से 120 वर्गमीटर)
- आरक्षित दर: ₹14,000/वर्गमीटर
- विशेषता: 30 मीटर चौड़ी सड़क से सीधा कनेक्टिविटी
2. यमुना विहार योजना (ग्राम काठावाला, चाकसू, जोन-14)
- लोकेशन: जयपुर एयरपोर्ट से 39 किमी दूर, टोंक रोड पर
- भूखंड: 232 (45 से 220 वर्गमीटर)
- आरक्षित दर: ₹15,500/वर्गमीटर
3. सरस्वती विहार योजना (ग्राम बेनाडमय दौलतपुरा, जोन-12)
- लोकेशन: बैनाड रेलवे स्टेशन से 3.4 किमी और सीकर रोड से 6.1 किमी दूर
- भूखंड: 300 (45 से 220 वर्गमीटर)
- आरक्षित दर: ₹11,000/वर्गमीटर
पढ़ें ये खबरें
- 15 साल की उम्र में फहराया तिरंगा और पहुंच गए जेल, आजादी की लड़ाई में इस परिवार ने झेला था देश निकाला
- स्वतंत्रता दिवस समारोह: स्कूली विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, CM साय ने विजेताओं को किया सम्मानित
- Independence Day: बीकानेर से जयपुर तक तिरंगे की शान, 1200 बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन; जानिए राजस्थान में कहां-कहां हुआ आयोजन
- दिल्ली में 109 करोड़ की चरस बरामद, 4 नेपाली नागरिक गिरफ्तार; अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा
- BCCI में बड़े बदलाव की तैयारी, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’


