Rajasthan News: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) से सेवानिवृत्त ड्राइवरों के लिए अच्छी खबर है। निगम एक बार फिर रिटायर्ड ड्राइवरों को सेवा में लेने की तैयारी कर रहा है। ड्राइवरों की कमी के कारण कई बसें नहीं चल पा रही हैं, जिससे रोडवेज को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है। इसी नुकसान की भरपाई और बस संचालन को सुचारु रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

परिवहन निगम के अध्यक्ष शुभा सिंह ने बताया कि निगम और अन्य विभागों से सेवानिवृत्त इच्छुक कार्मिकों को फिक्स सैलरी पर अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। इस योजना के तहत 65 वर्ष तक की आयु वाले, स्वच्छ छवि और वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले अनुभवी ड्राइवरों को अलग-अलग आगारों में दोबारा काम का मौका मिलेगा।
फिलहाल निगम के कई आगारों में ड्राइवरों की भारी कमी है। इसके चलते बसों का संचालन नियमित रूप से नहीं हो पा रहा और कई वाहनों को निरस्त करना पड़ रहा है। इससे निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए अनुभवी सेवानिवृत्त कार्मिकों को अनुबंध पर जोड़ने का निर्णय लिया गया है।
नियुक्ति के इच्छुक रिटायर्ड कार्मिकों को अपने सेवानिवृत्ति आदेश, पेंशन भुगतान आदेश की प्रति, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, शपथ पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संबंधित इकाई में जमा कराने होंगे।
पढ़ें ये खबरें
- Assam VIP Seat: असम चुनाव में कई बड़े चेहरे, सीएम हिमंत बिस्व सरमा और कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई भी मैदान में, जानें सभी हॉट सीटों का पूरा गणित
- गैस एजेंसी और पुलिस के बीच भिड़ंत, सिलेंडर के बदले चालान का आरोप, घंटों ठप रहा ट्रैफिक
- दिल्ली दौरे से लौटे सीएम साय, कहा- प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात, नक्सलवाद की समाप्ति के लिए धन्यवाद…
- CG Morning News : दिल्ली दौरे से लौटे सीएम साय, दो जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… प्रदेश में आज से 8वां पोषण पखवाड़ा… शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक… छत्तीसगढ़ कॉमन्स कंवीनिंग का आयोजन…
- बाल बाल बचे : भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह का एक्सीडेंट, गंगा एक्सप्रेसवे पर बैरिकेड से टकराई कार, एयरबैग खुलने से बची जान
