Rajasthan News: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) से सेवानिवृत्त ड्राइवरों के लिए अच्छी खबर है। निगम एक बार फिर रिटायर्ड ड्राइवरों को सेवा में लेने की तैयारी कर रहा है। ड्राइवरों की कमी के कारण कई बसें नहीं चल पा रही हैं, जिससे रोडवेज को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है। इसी नुकसान की भरपाई और बस संचालन को सुचारु रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

परिवहन निगम के अध्यक्ष शुभा सिंह ने बताया कि निगम और अन्य विभागों से सेवानिवृत्त इच्छुक कार्मिकों को फिक्स सैलरी पर अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। इस योजना के तहत 65 वर्ष तक की आयु वाले, स्वच्छ छवि और वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले अनुभवी ड्राइवरों को अलग-अलग आगारों में दोबारा काम का मौका मिलेगा।
फिलहाल निगम के कई आगारों में ड्राइवरों की भारी कमी है। इसके चलते बसों का संचालन नियमित रूप से नहीं हो पा रहा और कई वाहनों को निरस्त करना पड़ रहा है। इससे निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए अनुभवी सेवानिवृत्त कार्मिकों को अनुबंध पर जोड़ने का निर्णय लिया गया है।
नियुक्ति के इच्छुक रिटायर्ड कार्मिकों को अपने सेवानिवृत्ति आदेश, पेंशन भुगतान आदेश की प्रति, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, शपथ पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संबंधित इकाई में जमा कराने होंगे।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ एक्शन में रेखा गुप्ता सरकार, नियम तोड़ने पर होगा ये एक्शन
- Durg Steel Plant : जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, 1600 डिग्री के पिघले लौहे से झुलसे ठेकेदार की मौत, VIDEO VIRAL
- ‘यह गांधी का देश है…’, मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर RJD सांसद मनोज झा का पलटवार
- नवरात्रि उत्सव के दौरान राजधानी में 2 अलग-अलग विवादित मामलेः झांकी के सामने किन्नरों के अश्लील डांस का वीडियो वायरल, गरबा में आपस में भिड़े युवक
- गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने की विशेष पूजा, विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
