Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को गोवंश संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल करते हुए गोवर्धन गांव ग्वाला योजना का शुभारंभ किया। रामगंजमंडी विधानसभा के खेड़ली गांव से शुरू हुई इस योजना के तहत अब गांवों में गायों को चराने के लिए विशेष ग्वाले नियुक्त किए जाएंगे, जिन्हें प्रशासन द्वारा मासिक वेतन दिया जाएगा।

योजना के ऐतिहासिक शंखनाद के दौरान श्रीराम स्नेही संप्रदाय के जगतगुरु स्वामी रामदयाल जी महाराज भी साक्षी बने। मंत्री मदन दिलावर ने रामगंजमंडी के 14 गांवों के लिए नवनियुक्त ग्वालों का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया। ये ग्वाले प्रतिदिन सुबह गांव की सभी गायों को एकत्रित कर गोचर भूमि में चराने ले जाएंगे और शाम को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाएंगे।
इससे पहले सुबह कोटा के दादाबाड़ी में मंत्री दिलावर ने जगतगुरु स्वामी का आशीर्वाद लिया और योजना पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस पहल से क्षेत्र में समृद्धि और संस्कारों का नया अध्याय शुरू होगा। ऐसी जानकारी है कि प्रथम चरण की सफलता के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी ग्वालों की नियुक्तियां शुरू की जा सकती हैं।
पढ़ें ये खबरें
- राजधानी में ट्रैफिक दबाव को कम करने की कवायद, बनाया जाएगा 11 किमी लंबा रिंग रोड-5, दो चरणों में होगा निर्माण…
- एमपी बीजेपी की नई कोर कमेटी जल्द: दिल्ली भेजे गए 22 नेताओं के नाम, जानें सूची में कौन-कौन शामिल
- डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का पूर्व सीएम पर पलटवार, कोई योजना नहीं होगी बंद, कांग्रेस फैला रही है भ्रम
- Delhi-Rishikesh Namo Bharat: दिल्ली-ऋषिकेश ‘नमो भारत’ पर आया बड़ा अपडेट, अब 3 घंटे में पूरा होगा सफर
- दर्दनाक : बाइक से गिरी महिला, पीछे से आ रही गाड़ी ने कुचला, मौके पर मौत
