Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को गोवंश संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल करते हुए गोवर्धन गांव ग्वाला योजना का शुभारंभ किया। रामगंजमंडी विधानसभा के खेड़ली गांव से शुरू हुई इस योजना के तहत अब गांवों में गायों को चराने के लिए विशेष ग्वाले नियुक्त किए जाएंगे, जिन्हें प्रशासन द्वारा मासिक वेतन दिया जाएगा।

योजना के ऐतिहासिक शंखनाद के दौरान श्रीराम स्नेही संप्रदाय के जगतगुरु स्वामी रामदयाल जी महाराज भी साक्षी बने। मंत्री मदन दिलावर ने रामगंजमंडी के 14 गांवों के लिए नवनियुक्त ग्वालों का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया। ये ग्वाले प्रतिदिन सुबह गांव की सभी गायों को एकत्रित कर गोचर भूमि में चराने ले जाएंगे और शाम को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाएंगे।
इससे पहले सुबह कोटा के दादाबाड़ी में मंत्री दिलावर ने जगतगुरु स्वामी का आशीर्वाद लिया और योजना पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस पहल से क्षेत्र में समृद्धि और संस्कारों का नया अध्याय शुरू होगा। ऐसी जानकारी है कि प्रथम चरण की सफलता के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी ग्वालों की नियुक्तियां शुरू की जा सकती हैं।
पढ़ें ये खबरें
- एक अनोखी रामलीला… 64 साल की परंपरा में पहली बार महिलाओं ने संभाला मंच, सर्री में नारी शक्ति ने रचा इतिहास
- बड़ी खबर: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर कड़ी सुरक्षा, जानें मामला
- टोल टैक्स से राहत या एनएच-20 पर नई मुसीबत? भागन बिगहा सर्विस लेन से उठे बड़े सवाल
- पहली बार रावघाट तक पहुंचेगी रेल : कल से शुरू होगी रावघाट–रायपुर और रायपुर–कुरूद नई ट्रेन, सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अलर्ट हुई पुलिस, बढ़ाई गई Disha Patani के घर की सुरक्षा
