Rajasthan News: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंत्री उन जिलों में नहीं गए जहां अतिवृष्टि से सबसे ज्यादा तबाही हुई, बल्कि हल्के नुकसान वाले इलाकों का सर्वे कर लौट आए। जूली ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री खुद भी चर्चा के दौरान सदन में न रहकर अपने दफ्तर में बैठ जाते हैं और किसानों की समस्याओं पर बहस से बचते हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार महज दो ढाई करोड़ की राहत बांटकर औपचारिकता निभा रही है। तंज कसते हुए बोले सरकार मीटिंग-मीटिंग खेल रही है, आंख-मिचौली हो रही है, जबकि मंत्रियों और सचिवों की रिपोर्ट के आधार पर तुरंत राहत पैकेज घोषित होना चाहिए।
जनहित के मुद्दों से घबरा गई सरकार
जूली ने कहा कि सरकार कांग्रेस के सवालों से बचने लगी है। सदन में विपक्ष का माइक बार-बार बंद कर दिया जाता है और स्पीकर मंत्रियों को बचाने का काम कर रहे हैं। उनका आरोप था कि मंत्रियों को खुद सवालों के जवाब नहीं आते, इसलिए चर्चा से बचाया जा रहा है।
कानून-व्यवस्था पर जवाब गोलमोल
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विपक्ष जब कानून-व्यवस्था या जनता के मुद्दों पर चर्चा की मांग करता है तो सरकार गोलमोल जवाब देकर मामले को टाल देती है।
अपराध पर भी उठाए सवाल
खानपुर विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए जूली ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में कई चोरी की वारदातें हुईं, लेकिन पुलिस केवल 35 मामलों की बरामदगी कर पाई और 29 मामलों में ही गिरफ्तारी हो सकी। उनके मुताबिक अपराधियों को पकड़ने और बरामदगी का अनुपात सिर्फ 30-35 फीसदी है, जो स्थिति की गंभीरता दिखाता है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 04 march 2026: खाकी बनी रक्षक, जेडीयू में मंथन, 30 जूनियर डॉक्टर्स पर FIR, सड़क हादसे में दो की मौत, करोड़ों का पुल ढहा, आवारा कुत्तों का आतंक, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- T20 World Cup 2026 1st Semi Final: साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची न्यूज़ीलैंड, फिन एलेन ने ठोका शानदार शतक …
- होली के जश्न के बीच मुजफ्फरपुर में खूनी संघर्ष, आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, ICU में भर्ती
- गया में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 7 किलो अफीम के साथ राजस्थान और झारखंड के 3 आरोपी गिरफ्तार
- बड़ी खबर: कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
