Rajasthan News: राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए झुंझुनू और हनुमानगढ़ जिलों के पुलिस अधीक्षकों को एपीओ (Awaiting Posting Orders) कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार की इस कार्रवाई से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

शरद चौधरी और अरशद अली हटाए गए
एपीओ किए गए अधिकारियों में झुंझुनू के एसपी शरद चौधरी और हनुमानगढ़ के एसपी अरशद अली शामिल हैं। शरद चौधरी 19 अगस्त 2024 से झुंझुनू में तैनात थे, जबकि अरशद अली ने 25 अगस्त 2024 से हनुमानगढ़ में एसपी का पदभार संभाला था।
दोनों प्रमोटी आईपीएस अफसर
सूत्रों के अनुसार, दोनों ही अधिकारी प्रमोटी आईपीएस हैं और डीआईजी पद पर पदोन्नत हो चुके हैं, लेकिन अब तक एसपी के रूप में कार्यरत थे। सरकार को इन अधिकारियों के खिलाफ कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया।
नई नियुक्तियों का इंतजार
सरकार ने फिलहाल इन दोनों जिलों में किसी नए एसपी की नियुक्ति नहीं की है। अनुमान है कि जल्द ही आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की जाएगी, जिसके तहत झुंझुनू और हनुमानगढ़ को नए पुलिस अधीक्षक मिल सकते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- ‘अय्याशी’ के लिए सुहाग का सफायाः भाभी के साथ मिलकर छोटे ने बड़े भाई को सुलाई मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या की वारदात
- बुरहानपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन: शाहपुर और बोदरली रेंज में 17.5 हेक्टेयर वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
- मंच से भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, CMO को लगाई फटकार, कहा – स्वीकृति के दो साल बाद भी वर्क ऑर्डर क्यों नहीं…
- MP TOP NEWS TODAY: 20 जून को क्या कुछ रहा खास ? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- 23 जून से बदल जाएगी टोल व्यवस्था, गाड़ी गुजरते ही कट जाएगा टोल टैक्स

