Rajasthan News: राजस्थान की भजन लाल सरकार खनन विभाग से जुड़े लंबित प्रकरणों को निपटाने और बकाया राशि की वसूली के लिए सक्रिय हो गई है। न्यायालय में विचाराधीन मामलों में प्रभावी पैरवी के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है, जो सरकारी पक्ष को मजबूती से पेश करेगी।

उच्च स्तरीय समिति का गठन
खनन एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि न्यायालय में लंबित ₹10 करोड़ से अधिक के बकाया मामलों की समीक्षा के लिए अतिरिक्त निदेशक (खनन मुख्यालय) की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है।
समिति में शामिल अधिकारी
- वित्तीय सलाहकार, खान विभाग
- संयुक्त विधि परामर्शी (उदयपुर और जयपुर)
- अतिरिक्त निदेशक (जयपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर)
बकाया मामलों की समीक्षा और रिपोर्ट तैयार
समिति का मुख्य उद्देश्य लंबित न्यायिक मामलों की समीक्षा करना और कानूनी अड़चनों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाना है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन मामलों को शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए हैं।
स्टे हटाने पर भी रहेगा फोकस
कई प्रकरणों में अदालती स्थगन (स्टे) के कारण बकाया वसूली रुकी हुई है। सरकार कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखकर स्टे हटवाने और बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- कांग्रेस में अंतर्कलह: तमिलनाडु में सीट शेयरिंग से खफा सांसद मणिकम टैगोर ने छोड़ा चुनाव समिति अध्यक्ष पद, राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं
- दिल्ली-NCR की 400 से ज्यादा फैक्टरियों पर सख्ती, प्रदूषण निगरानी में लापरवाही, CPCB ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
- फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायणम्: दिवाली के दौरान रिलीज होगा इस सिनेमैटिक फिल्म का पहला हिस्सा…
- किशनगंज से नाबालिग लड़की लापता, पश्चिम बंगाल के युवक पर अगवा कर कैद करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
- जीवाजी यूनिवर्सिटी की परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: बीएससी थर्ड ईयर एग्जाम में बंटा गलत पेपर; परीक्षा निरस्त , 20 हजार से ज्यादा छात्र प्रभावित
