Rajasthan News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सीकर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पूरी सरकार को ‘नॉन-परफॉर्मिंग एसेट’ (एनपीए) करार दिया और कहा कि सरकार की अकर्मण्यता के कारण राज्यपाल को मंत्रियों का काम करना पड़ रहा है।

डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “यह सिर्फ मंत्री ही नहीं, पूरी सरकार एनपीए है। पहले सुना था कि राजस्थान में भाजपा सरकार के कई मंत्री नॉन-परफॉर्मिंग हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि पूरी सरकार ही एनपीए बन गई है।”
डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नाकामी के चलते राज्यपाल को जिलों में जाकर योजनाओं की समीक्षा करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा, “राज्यपाल को अधिकारियों को निर्देश देना पड़ रहा है, जो मंत्रियों के कार्यों की विफलता को दर्शाता है। इसका मतलब है कि प्रभारी मंत्री और विभागीय मंत्री राज्य की योजनाओं की निगरानी और धरातल पर उनके क्रियान्वयन में पूरी तरह से असफल हो गए हैं।”
राजभवन की ओर से X पर जारी बयान में कहा गया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सीकर प्रवास के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
