Rajasthan News: वन विभाग के हरियालो राजस्थान पोस्टर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में 4 अधिकारियों को नोटिस दिया है। आरोप है कि इन अधिकारियों ने पीएम-सीएम के पोस्टर लॉन्चिंग से पहले सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। बताया जा रहा है कि पोस्टर को बड़े जनप्रतिनिधि या अधिकारी से विमोचन के बाद शेयर करना था, लेकिन अधिकारियों ने पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

शिकायत मिलने के बाद नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डीसीएफ विजय पाल सिंह ने नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के एसीएफ देवेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामधन मीणा और क्षेत्रीय वन अधिकारी (उड़नदस्ता जू) गौरव कुमार और सहायक वन संरक्षक प्राची चौधरी को नोटिस जारी किया है। वन विभाग के जिन पोस्टर्स को लेकर विवाद हुआ है। वे नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, हाथी गांव, बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी और झालाना लेपर्ड सफारी से जुड़े हैं।
दरअसल, वन विभाग ने ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, हाथी गांव, बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी और झालाना लेपर्ड सफारी के लिए नए पोस्टर तैयार करवाए थे। तय था कि इनका विमोचन किसी बड़े जनप्रतिनिधि या वरिष्ठ अधिकारी के हाथों होगा। लेकिन इससे पहले ही किसी ने इन्हें विभाग के ऑफिशियल वॉट्सऐप ग्रुप में डाल दिया।
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार शाम एक अधिकारी ने ग्रुप में मैसेज किया सभी पोस्टर शेयर कर दें और देखते ही देखते, पोस्टर स्टेटस पर लगने लगे, फॉरवर्ड होने लगे और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।
पढ़ें ये खबरें
- ‘ऐसी अभद्र भाषा कहां से लाते हैं?’ जाति आधारित जनगणना रोकने की PIL खारिज, CJI ने लगाई फटकार
- यमुनानगर फायरिंग केस: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को लगी गोली, दो गिरफ्तार
- Kota Congress News: कोटा में कांग्रेसियों के बीच चले लात-घूंसे, प्रहलाद गुंजल का नाम नहीं लिया तो भड़के कार्यकर्ता, धारीवाल गुट से भिड़ंत
- मोबाइल चोरी के विवाद में मौसी ने एक साल के भांजे को तालाब में डुबोकर मारा, भाई की शादी में पहुंची थी दोनों बहनें
- जनगणना 2027: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में देश पहली बार डिजिटल जनगणना की ओर अग्रसर
