Rajasthan News: जयपुर. अजमेर रोड स्थित 200 फीट बाईपास चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बस साइड में लगाने की बात कहना भारी पड़ गया. हरियाणा रोडवेज के एक बस चालक ने ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल पवन कुमार से बहस के बाद मारपीट शुरू कर दी और उनकी वर्दी तक फाड़ दी. इसके बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए.

क्या है पूरा मामला?
घटना शनिवार दोपहर करीब 3:50 बजे की है, जब हरियाणा रोडवेज की एक बस जयपुर से अजमेर जा रही थी. 200 फीट बाईपास चौराहे पर बस को स्टैंड पर रोकने के बजाय बीच में खड़ा कर दिया गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया. ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल पवन कुमार ने बस को साइड में लगाने के लिए कहा, लेकिन चालक विकास कुमार ने अभद्रता शुरू कर दी. उसने आरोप लगाया कि राजस्थान रोडवेज की बसों पर कोई कार्रवाई नहीं होती और हरियाणा रोडवेज को जानबूझकर निशाना बनाया जाता है.
मारपीट और कांस्टेबल घायल
बहस बढ़ने पर चालक विकास ने बस से उतरकर कांस्टेबल पवन को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया. उसने कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी और मुंह पर घूंसा मार दिया, जिससे उनका होंठ फट गया और खून निकलने लगा. जब राहगीर वहां एकत्र होने लगे, तो चालक और कंडक्टर बस को वहीं छोड़कर फरार हो गए.
पुलिस ने जब्त की बस, आरोपी फरार
घायल कांस्टेबल ने तुरंत श्याम नगर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया. पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है.
मामले में दर्ज हुई FIR
पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल पवन कुमार (31) की ड्यूटी शुक्रवार दोपहर 1 बजे से रात 11 बजे तक 200 फीट चौराहे पर थी. उन्होंने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में कहा कि बस चालक ने उनकी बात नहीं मानी और जानबूझकर ट्रैफिक जाम करने की स्थिति उत्पन्न की. जब उन्होंने बस को स्टैंड पर लगाने के लिए कहा, तो चालक ने हमला कर दिया.
पढ़ें ये खबरें
- अधिवक्ताओं ने प्रभारी SDM के खिलाफ मोर्चा खोला, पूर्णकालिक एसडीएम की नियुक्ति की मांग
- दुष्कर्म मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, लंबे समय तक सहमति से बने रिश्ते के बाद शादी का वादा पूरा न करना रेप नहीं, आरोप पत्र को किया रद्द
- ‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं’… प्रेमिका के घर पहुंचकर प्रेमी ने चाकू से काटी गर्दन, फिर खुद ने भी लगाया मौत को गले, जानिए खूनीखेल की खौफनाक वजह
- मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: 5 साल में 10 हजार से ज्यादा स्कूल बंद– उमंग सिंघार ने सरकार पर साधा निशाना
- RCB ने दूसरी बार जीता WPL का खिताब, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, मंधाना-जॉर्जिया ने खेली मैच विनिंग पारी

