Rajasthan News: जयपुर. अजमेर रोड स्थित 200 फीट बाईपास चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बस साइड में लगाने की बात कहना भारी पड़ गया. हरियाणा रोडवेज के एक बस चालक ने ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल पवन कुमार से बहस के बाद मारपीट शुरू कर दी और उनकी वर्दी तक फाड़ दी. इसके बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए.

क्या है पूरा मामला?
घटना शनिवार दोपहर करीब 3:50 बजे की है, जब हरियाणा रोडवेज की एक बस जयपुर से अजमेर जा रही थी. 200 फीट बाईपास चौराहे पर बस को स्टैंड पर रोकने के बजाय बीच में खड़ा कर दिया गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया. ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल पवन कुमार ने बस को साइड में लगाने के लिए कहा, लेकिन चालक विकास कुमार ने अभद्रता शुरू कर दी. उसने आरोप लगाया कि राजस्थान रोडवेज की बसों पर कोई कार्रवाई नहीं होती और हरियाणा रोडवेज को जानबूझकर निशाना बनाया जाता है.
मारपीट और कांस्टेबल घायल
बहस बढ़ने पर चालक विकास ने बस से उतरकर कांस्टेबल पवन को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया. उसने कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी और मुंह पर घूंसा मार दिया, जिससे उनका होंठ फट गया और खून निकलने लगा. जब राहगीर वहां एकत्र होने लगे, तो चालक और कंडक्टर बस को वहीं छोड़कर फरार हो गए.
पुलिस ने जब्त की बस, आरोपी फरार
घायल कांस्टेबल ने तुरंत श्याम नगर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया. पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है.
मामले में दर्ज हुई FIR
पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल पवन कुमार (31) की ड्यूटी शुक्रवार दोपहर 1 बजे से रात 11 बजे तक 200 फीट चौराहे पर थी. उन्होंने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में कहा कि बस चालक ने उनकी बात नहीं मानी और जानबूझकर ट्रैफिक जाम करने की स्थिति उत्पन्न की. जब उन्होंने बस को स्टैंड पर लगाने के लिए कहा, तो चालक ने हमला कर दिया.
पढ़ें ये खबरें
- सिंगरौली में श्रमिकों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध: टीआई को हटाने की मांग को लेकर थाने का घेराव, राजनीतिक भूमिका पर उठ रहे सवाल!
- दिवाली से पहले महंगाई का झटका: अहमदाबाद में CNG ₹100 के पार, बढ़ा आर्थिक बोझ
- फुलवारीशरीफ थाने में 11 लाख की रिश्वत लेकर तस्कर छोड़े, अपर थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- चार करोड़ की वसूली के लिए कारोबारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी, अनवर ढेबर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज
- ई-अटेंडेंस व्यवस्था में तकनीकी गड़बड़ीः ऐप से गायब हुए सुबह और पूरे दिन की शिफ्ट के विकल्प, शिक्षकों को हुई भारी परेशानी
