Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को सरकारी दस्तावेजों पर भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की फोटो प्रकाशित करने के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए सदन में व्यवस्था का प्रश्न उठाया, जिसके बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजस्व विभाग द्वारा बांटी गई एक बुकलेट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसमें नियमों के विरुद्ध भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की फोटो छापी गई है। उन्होंने कॉमन कॉज़ बनाम भारत संघ मामले का हवाला देते हुए बताया कि सरकारी विज्ञापनों और दस्तावेजों में केवल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री की फोटो ही लगाई जा सकती है।
विपक्षी विधायकों ने इस मामले को लेकर सदन के वेल में आकर शेम-शेम के नारे लगाए। विपक्ष का सीधा आरोप था कि सरकार संवैधानिक परंपराओं को दरकिनार कर रही है।
विपक्ष की नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह तात्कालिक या आपातकालीन विषय नहीं है। उन्होंने विपक्ष को निर्देशित किया कि यदि उन्हें कोई आपत्ति है, तो वे नियमों के तहत लिखित नोटिस दें, जिसके बाद सरकार से इस पर जवाब मांगा जाएगा।
वहीं, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि संबंधित बुकलेट न तो सरकार द्वारा वितरित की गई है और न ही यह राजस्व विभाग का आधिकारिक प्रकाशन है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी कि वे विधिवत नोटिस दें, सरकार जवाब देने के लिए तैयार है।
पढ़ें ये खबरें
- ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन की तैयारी पर भड़की BJP, सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- उनकी सोच हमेशा नेगेटिव …
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, मंदिरों में किए दर्शन; RSS पर लगाया सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप
- रायपुर में मां दुर्ग की विदाई : कुंड में 30 प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, नगर निगम की चाक-चौबंद व्यवस्था
- ‘बदला या जनादेश?’ MLC देवेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा हमला, बोले- अन्याय के खिलाफ दें सशक्त जवाब
- कैमूर में नवरात्रि पर भव्य डांडिया उत्सव, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने महिलाओं संग जमकर खेले गरबा
