Rajasthan News: स्वास्थ्य विभाग ने एक हफ्ते के भीतर तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी घी से भरी वैन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। विभाग ने उस दुकान को भी सीज कर दिया है, जहां से मिलावटी घी की आपूर्ति का संदेह था। दुकान की भी तलाशी की जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने जानकारी दी कि विभाग को गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि रिद्धि सिद्धि फर्स्ट कॉलोनी के पास से नकली घी की सप्लाई होने वाली है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वैन को धर दबोचा, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वैन के बारे में पड़ोसियों से पूछताछ की गई, लेकिन सभी ने अनभिज्ञता जताई। वैन को अब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
वैन में भारी मात्रा में घी पाया गया, जो कई कार्टन में बंद था। डॉ. सिंगला ने बताया कि घी के नकली होने का संदेह है और सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। यह एक हफ्ते में मिलावटी घी के खिलाफ तीसरी कार्रवाई है, इससे पहले भी रीको एरिया से बड़ी मात्रा में नकली घी जब्त किया गया था।
डॉ. सिंगला ने आगे बताया कि यह वैन रीको एरिया की एक दुकान से निकली थी, लेकिन जब टीम वहां पहुंची तो दुकान बंद मिली। सूत्रों के अनुसार, इस दुकान से नकली घी की आपूर्ति की जा रही थी। दुकानदार को मौके पर बुलाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने आने से इंकार कर दिया, जिसके बाद दुकान को सीज कर दिया गया। अब दुकान की तलाशी दुकानदार की मौजूदगी में की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- पाकिस्तानी सेना POK में नागरिकों के घर ड्रोन और गोलियां बरसा रहीः पीओके में फिर हिंसा भड़की, 7 लोगों की मौत, 23 जख्मी
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नकेल कसने की तैयारी, यूजर्स के पोस्ट के लिए तय होगी जिम्मेदारी ; कानूनी सुरक्षा हटाने पर विचार
- 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी
- नेशनल हाईवे-46 पर संदिग्ध हालत में मिला गुमशुदा इंसान का शव; परिजनों ने वनरक्षक पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- बिहार के गांवों की बदलेगी तस्वीर! 22 हजार करोड़ की योजनाओं को CM सम्राट की हरी झंडी

