Rajasthan News: राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे गर्मी का असर महसूस होने लगा है। बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। कई इलाकों में पारा 25 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाड़मेर में सबसे ज्यादा 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि फतेहपुर में न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है, लेकिन इसके बाद फिर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
- बाड़मेर – 32 डिग्री सेल्सियस
- चित्तौड़गढ़ – 30.3 डिग्री सेल्सियस
- डूंगरपुर – 30.8 डिग्री सेल्सियस
- जालोर – 30.9 डिग्री सेल्सियस
- कोटा – 29.6 डिग्री सेल्सियस
- जोधपुर – 29.6 डिग्री सेल्सियस
- बीकानेर – 28 डिग्री सेल्सियस
- अजमेर – 28 डिग्री सेल्सियस
- जयपुर – 27.2 डिग्री सेल्सियस
- सीकर – 24.5 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दिनों में बूंदाबांदी के संकेत
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी हवाओं के कमजोर पड़ने और पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। हालांकि, 15 से 17 फरवरी के बीच हल्के बादल छाने की संभावना है। 16 फरवरी को राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- नक्सलवाद के खात्मे पर धन्यवाद प्रस्ताव : विधानसभा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- नक्सलवाद पर सरकार का संकल्प अटल, बस्तर में शांति और विकास की लिखी जा रही है नई इबारत
- CG Suspension News : सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर हुआ एक्शन
- IND vs ENG 1st ODI: जीत के साथ भारत ने किया वनडे सीरीज का आगाज, इंग्लैंड को 6 विकेट से दी शिकस्त; गिल-वाशिंगटन की फिफ्टी, अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल
- चंपत राय पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग, महंत संत दास बोले- भगवान राम पर टिप्पणी से आहत हुईं भावनाएं
- पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों का टूटा बांध, सिर मुंडवाकर किया अनोखा प्रदर्शन

