Rajasthan News: राजस्थान के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर और उदयपुर जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जहां अति भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा सिरोही, नागौर, पाली, टोंक समेत एक दर्जन जिलों में भारी बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

आगामी दिनों में तेज होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक कोटा और उदयपुर संभागों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी और कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है। जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभागों में भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभागों में 5 से 7 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां तेज होंगी, जिसमें कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।
24 घंटे में सर्वाधिक 104 मिमी बारिश
गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में दौसा, उदयपुर, बूंदी और बांसवाड़ा जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश दौसा के सिकराय में 104 मिलीमीटर दर्ज की गई।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
