Rajasthan News: राजस्थान में मानसून का असर तेज हो गया है. दक्षिणी जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राजस्थान और उत्तरी गुजरात में अवदाब (Depression) का असर दिखेगा. उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में अगले 3-4 दिन भारी बारिश के आसार हैं. उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है.

कई जिलों में अलर्ट जारी
भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग में मध्यम से तेज बारिश के साथ मेघगर्जन की चेतावनी है. पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, झुंझुनू, चूरू, नागौर और सीकर जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. इन इलाकों में मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
करौली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, दौसा, भीलवाड़ा और पाली जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. यहां कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है.
स्कूलों में छुट्टी
भारी बारिश को देखते हुए बूंदी, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा और कोटपूतली में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल आज (6 सितंबर) बंद रखे गए हैं. जिला प्रशासन ने सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए आदेश जारी किए हैं. केवल शिक्षक और कर्मचारी स्कूल जाएंगे. आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी छुट्टी रहेगी.
मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, कोटा और सिरोही में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है. जबकि करौली, जयपुर, दौसा और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा.
पढ़ें ये खबरें
- पॉवर गॉसिप : सरकारी कैंटीन, रिश्तेदारों का नमकीन! मंत्रीजी का उत्तराधिकारी आ रहा है… मैडम की दावत, बिल का झंझट… खाली कर दो रास्ते राजा साहब के वास्ते…
- बहबलपुर में विराजेगी बिहार की सबसे विशाल 32 फीट ऊंची मां वामकाली, 400 साल पुरानी परंपरा के दर्शन को उमड़ेगा जनसैलाब
- धार्मिक मंच से उठा सतना की खराब सड़कों का मुद्दा, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का तीखा तंज; कहा- “मन करता था वीडियो बना कर भेज दूं”
- ‘अखिलेश जी! दिल्ली वाली बड़के भैया को भी साथ ले जाइए,’ अयोध्या जाने को लेकर ओपी राजभर ने कसा तंज, जानिए क्यों कही माफी मांगने की बात
- Delhi Pollution: दिवाली पर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, 23 इलाकों में AQI 400 पार; जहांगीरपुरी सबसे प्रदूषित
