Rajasthan News: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पांचना बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जल संसाधन विभाग ने बांध के गेट नंबर 3 और 4 खोलकर करीब 6000 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू कर दी है। बांध का जलस्तर 258.05 मीटर तक पहुंच गया है, जो अधिकतम गेज 258.62 मीटर के करीब है। विभाग के अधिकारी जलस्तर पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में पांचना बांध क्षेत्र में 41 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पानी की तेज निकासी के चलते हिंडौन-गंगापुर मार्ग पर कटकड़ गांव की पुलिया पर तेज बहाव से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जल संसाधन विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
जिले में बारिश का आंकड़ा भी चिंताजनक है। श्रीमहावीरजी में सर्वाधिक 88 एमएम, मंडरायल में 76 एमएम, करौली में 19 एमएम और पांचना बांध क्षेत्र में 41 एमएम बारिश दर्ज हुई है। जिले की औसत वर्षा 29.8 एमएम रही। भारी बारिश और बांध से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
पढ़ें ये खबरें
- बड़ी खबर : माओवादी मोर्चे को बड़ा झटका, डेडलाइन खत्म होने से पहले स्टेट कमेटी सदस्य सोमन्ना ने किया सरेंडर
- ओबीसी 27% आरक्षण मामला: सुप्रीम कोर्ट में बचे 52 केस भी जबलपुर हाईकोर्ट ट्रांसफर, 2 अप्रैल को सुनवाई
- हिरण नदी में डूबने से नाबालिग की मौत: दोस्तों के साथ गया था नहाने, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसे का शिकार
- 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी Sonam Kapoor, दूसरे बार भी बेटे को जन्म …
- ‘साल लगे या सदी हम पीछे नहीं हटेंगे…’, अखिलेश ने BJP पर बोला हमला, कहा- जब तक नकारात्मक विचाराधार नहीं हटेगी, तब तक हम लोग कामयाब नहीं होंगे

