Rajasthan News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर अवैध तस्करी और घुसपैठ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रावला बॉर्डर पर बीएसएफ (BSF) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 15 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई है।
सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ इंटेलिजेंस टीम को भारत-पाकिस्तान सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इस आधार पर बीएसएफ और पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें 3 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

कैसे हुआ ऑपरेशन?
बीएसएफ की इंटेलिजेंस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रावला बॉर्डर के 12 KND गांव के चक 3 KNM में नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है। इस सूचना के आधार पर बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
इस अभियान के दौरान 2 पैकेट हेरोइन बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 3 किलोग्राम बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।
सीमा पार से तस्करी के बढ़ते मामले
यह पहला मामला नहीं है जब राजस्थान की सीमा पर ड्रग्स तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। पाकिस्तान की ओर से लगातार गुब्बारे और कबूतरों के जरिए नशीले पदार्थों को भारत भेजने की घटनाएं सामने आती रही हैं।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी श्रीगंगानगर में 154 करोड़ 55 लाख 34 हजार 915 रुपये की नशीली सामग्री जब्त की गई थी। इनमें सबसे ज्यादा पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई हेरोइन की मात्रा थी।
गणतंत्र दिवस पर भी बरामद हुए थे हथियार
इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर बाड़मेर में हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी को लेकर पाकिस्तानी एजेंसियां और आतंकी संगठनों की संलिप्तता संदिग्ध रही है।
बीएसएफ और पुलिस की कड़ी निगरानी
बीएसएफ और स्थानीय पुलिस अब सीमा सुरक्षा को और सख्त कर रही है। खासतौर पर ऐसे इलाकों में ड्रोन और आधुनिक सर्विलांस सिस्टम की मदद से अवैध तस्करी और घुसपैठ पर पैनी नजर रखी जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News Today: बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग, हॉर्स ट्रेडिंग में घिरे कांग्रेस विधायक, तेजस्वी के बयान पर सियासी बवाल, नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, शादी से 10 दिन पहले युवक की मौत, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- उत्तराखंड में चौतरफा विकास: कई विकास योजनाओं के लिए धामी सरकार ने 53.56 करोड़ की दी स्वीकृति, जानिए कहां खर्च किए जाएंगे पैसे
- लड़की होने पर ट्रिपल तलाक: लगातार 2 बार हुई बेटी तो भड़का पति, पत्नी से फोन पर तोड़ दिया रिश्ता
- कपूरथला में चुनाव से पहले हिंसा, फायरिंग के बाद रुकी प्रक्रिया; किडनैपिंग के आरोप
- Today’s Top News : CM ने की जन्नराथ रथ यात्रा के लिए 5 लाख की घोषणा, शराब की नई रेट लिस्ट जारी, स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी, जग्गी हत्याकांड मामले पर कल अंतिम सुनवाई, कुम्हारी खारून ब्रिज आज से एक महीने के लिए बंद, पूर्व पुलिसकर्मी ने की पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या, सामाजिक पेंशन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
