Rajasthan News: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव गुरुवार रात उस समय और बढ़ गया जब पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर और राजस्थान सहित कई क्षेत्रों में ड्रोन के ज़रिये हमला करने की कोशिश की। भारतीय सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन प्रयासों को विफल कर दिया और सभी ड्रोन मार गिराए।

सुरक्षा हालात को देखते हुए राजस्थान में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर और किशनगढ़ एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
सीमावर्ती जिलों में ट्रांसफर प्रतिबंध हटा
राज्य सरकार ने आपात स्थिति के मद्देनज़र सीमावर्ती जिलों में अधिकारियों के तबादलों और नियुक्तियों पर लगी रोक को हटा दिया है। ज्ञात हो कि 15 जनवरी 2023 से राज्य में ट्रांसफर पर पूर्ण प्रतिबंध था, जिसे अब अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में अगली सूचना तक शिथिल किया गया है।

9 RAS अधिकारियों के तबादले
कार्मिक विभाग ने तत्काल प्रभाव से 9 RAS अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। महेश चंद्र मान को जैसलमेर के भनियाना का उपखण्ड अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह, फतेहगढ़ में भरत राज गुर्जर और बीकानेर (उत्तर) में कुणाल राहड़ को उपखण्ड अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

फायरमैन की तैनाती और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ी
सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए फायरमैन के रिक्त पदों को भर दिया गया है। साथ ही, फायर ब्रिगेड टीमों को पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में भेजा जा रहा है। अतिरिक्त RAC कंपनियों और SDRF यूनिट्स की भी सीमावर्ती जिलों में तैनाती की जाएगी। खुफिया तंत्र को भी और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
