Rajasthan News: पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान सरकार ने राज्यभर में सतर्कता बढ़ा दी है। गृह विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संभावित पाकिस्तानी हमले की स्थिति में समुचित व्यवस्थाएं तुरंत प्रभाव से सक्रिय की जाएं।

सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, सभी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। चिकित्सकों और चिकित्सा स्टाफ की पूर्ण मौजूदगी अनिवार्य की गई है। इसके अलावा, ब्लड बैंकों में सभी प्रकार के रक्त समूह पर्याप्त मात्रा में संग्रहित हों, यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि चिन्हित अस्पतालों और स्कूलों में जहां अस्थायी अस्पताल या राहत शिविर बनाए जा सकते हैं, वहां आवश्यक संसाधनों जैसे जनरेटर आदि की तत्काल व्यवस्था की जाए। प्रशासन को हर आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी के साथ तैयार रहने को कहा गया है।
- सभी अस्पतालों में लाइफ सेविंग दवाइयां होनी चाहिए.
- जरूरत पड़ने पर हॉस्पिटल में ब्लड सप्लाई की कमी नहीं होनी चाहिए.
- आपात स्थिति के लिए बैकअप बिजली (जेनरेटर) के साथ सुरक्षित स्थान तैयार होने चाहिए.
- सोशल मीडिया पर किसी भी भड़काऊ पोस्ट या गलत जानकारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए.
- खाद्य आपूर्ति की निगरानी होनी चाहिए.
- आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए.
- फ्यूल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक होना चाहिए.
- तनाव बढ़ने पर सीमावर्ती गांवों को खाली कराना सुनिश्चित होना चाहिए.
- बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, जोधपुर में 12वीं तक के सभी स्कूल/मदरसे बंद
- रेलवे और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल करके तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने का आदेश.
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
