Rajasthan News: राजधानी में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद शुक्रवार को शहरी सरकार सक्रिय हुई। आयुक्त गौरव सैनी सहित अन्य अधिकारी फील्ड में उतरे। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को हटाया। लालकोठी सब्जी मंडी से भी अतिक्रमण हटाया गया।

आयुक्त ने निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था भी देखी। सतर्कता शाखा और आदर्श नगर जोन की टीम ने कार्रवाई करते हुए लाल डूंगरी मोक्षधाम के सामने, दिल्ली रोड पर कार्रवाई की। यहां सरकारी जमीन पर स्थायी रूप से अवैध निर्माण कर रखा था। कार्रवाई के दौरान इसे ध्वस्त कर दिया गया। दो सप्ताह तक कार्रवाई जारी रहेगी।
लापरवाही बरतने वालों को नोटिस
आयुक्त ने सिविल लाइन्स जोन और झोटवाड़ा जोन की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। आयुक्त ने अंबेडकर सर्कल, सोडाला, निर्माण नगर, 200 फीट बाइपास, बाईस गोदाम, चंबल पावर हाउस क्षेत्र में जाकर सफाई व्यवस्था देखी। जहां गंदगी मिली, वहां संसाधन बुलाकर सफाई करवाई। उन्होंने संबंधित सीएसआइ, एसआइ को फटकार लगाते हुए नोटिस देने के निर्देश दिए।
पढ़ें ये खबरें
- आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान से आई ‘हिंदुओं’ के लिए दिवाली की बधाई, शहबाज-जरदारी ने दिया लंबा-चौड़ा मैसेज
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य, देखें LIVE
- न गोलियां चलेगी, न लाठी-डंडाः रामभक्तों का जिक्र कर CM योगी ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्यों कहा कि किसी मंथरा और किसी मारीच की कुदृष्टि न पड़े
- बिहारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं! संजय सरावगी बोले- पर्ची छोड़कर आएं राहुल गांधी, मंडल अध्यक्ष से कर लें डिबेट!
- अवैध निर्माण पर MCD का बड़ा एक्शन, 10 नोटिस जारी; नियम तोड़ने पर होगी सीलिंग

