Rajasthan News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रदेश ने पर्यटन के क्षेत्र में पिछले 2 साल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन में राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में कई बड़े निर्णय और कई बड़े नवाचार किए गए जिसकी वजह से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र को लगातार गति और विस्तार दिया जा रहा है। इसके लिए एक तरफ जहां प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों और मंदिरों को विकसित करके उन्हें नया रूप देकर देश और विदेश के पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ राजस्थान के परंपरागत मेले त्यौहार उत्सव खानपान वेशभूषा लोक नृत्य लोक संगीत इत्यादि सभी को पर्यटन से सीधा जोड़कर देश और दुनिया के पर्यटकों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस कार्य में सरकार को काफी सफलता भी मिल रही है दिया कुमारी ने गुरुवार को शासन सचिवालय में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया और इस बैठक में पर्यटन को और गति देने की आवश्यकता पर सामूहिक चर्चा की। इसके लिए राजस्थान की पारंपरिक सभ्यता विरासत और स्मृतियों से जुड़ी विभिन्न हवेलियां प्राचीन स्मारकों बावड़ियों इत्यादि के संरक्षण और विकसित करने की आवश्यकता पर और गंभीरता से कार्य करने को कहा है।
इसके अलावा जवाहर कला केंद्र में शिल्पग्राम को लोक परंपरा का एक बड़ा केंद्र बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया दिया कुमारी का कहना है कि, राजस्थान पहले से ही देश और दुनिया में ऐतिहासिक किलों महल झील इत्यादि के लिए मशहूर है इसीलिए हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक देश और दुनिया से घूमने आते हैं और पिछले दो साल में राजस्थान में विभिन्न पर्यटन स्थलों को विकसित करने में और उन्हें प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया भर में शानदार और प्रभावी पूर्ण तरीके से प्रचारित और प्रसारित भी प्रचारित किया है।
इसी का नतीजा है कि पिछले दो सालों में यहां बड़ी संख्या में देश और लिए दुनिया से पर्यटक आए हैं उन्होंने कहा कि इसके विभिन्न देशों के पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों और विभिन्न देशों के सरकारी प्रतिनिधियों से भी सरकार नियमित रूप से बातचीत करके प्रदेश के पर्यटन को गति दे रही है जिसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- ‘साहब! मेरी जान को खतरा है…’ पुलिस को दी तहरीर बेअसर, बेखौफ बदमाशों ने रेलवे स्टेशन पर ही युवक को गोलियों से भूना
- नवरात्रि पर जुलुम में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के 14 रचनाकारों ने बांधा समां, हास्य-व्यंग्य और गीतों पर रात 2 बजे तक झूमते रहे श्रोता
- खंडवा में दहन से पहले ही धराशायी हुए रावण! बारिश और तेज हवाओं से पुतले भीगे, कुछ जगह जमीन पर गिरे
- खुशियों के बीच मौत का तांडवः मूर्ति विसर्जन करने गए 5 किशोर डूबे, 3 की टूटी सांसें, जानिए 2 की कैसे बची जान…
- भाजपा युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…
