Rajasthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक कंटेनर ट्रक के पलटने और आग लगने से उसका चालक जिंदा जलकर मौत का शिकार हो गया। यह हादसा दोपहर करीब 11 बजे दौसा जिले के राहुवास थाना क्षेत्र के डुंगरपुर गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उन्नाव से मटन (मांस) लादकर महाराष्ट्र के लिए जा रहा कंटेनर ट्रक (RJ 32 GE 0311) अचानक अनियंत्रित हो गया।

वाहन ने पिलर नंबर 209 के पास स्थित एक VMS बोर्ड से जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद वह पलट गया और उसमें तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग की भयंकर लपटों में चालक आकाश के बचने का कोई मौका नहीं मिल सका और वह झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव काम शुरू किया।
लालसोट से बुलाई गईं 2 दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबु पाया। आग बुझने के बाद बचावकर्मियों ने क्षतिग्रस्त कंटेनर से चालक का अधजला शव बाहर निकाला। शव को दौसा जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- ओडिशा में खजाना! नुआपाड़ा में मिले हीरे, कई जिलों में सोना-रत्न के भंडार की पुष्टि
- रामकृष्ण हॉस्पिटल हादसे पर बैठक : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष गिल बोले – दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, सफाईकर्मियों को जागरूक करने के दिए निर्देश
- ओडिशा विधानसभा में बवाल: SCB आग कांड पर स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफ़े की मांग, तीसरे दिन भी ठप रही कार्यवाही
- पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, पूर्व सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से बनाया उम्मीदवार ; देखें पूरी लिस्ट
- SCB मेडिकल में आग का कहर: 12 मौतों के बाद 4 अफसर सस्पेंड, सरकार का बड़ा एक्शन
