Rajasthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक कंटेनर ट्रक के पलटने और आग लगने से उसका चालक जिंदा जलकर मौत का शिकार हो गया। यह हादसा दोपहर करीब 11 बजे दौसा जिले के राहुवास थाना क्षेत्र के डुंगरपुर गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उन्नाव से मटन (मांस) लादकर महाराष्ट्र के लिए जा रहा कंटेनर ट्रक (RJ 32 GE 0311) अचानक अनियंत्रित हो गया।

वाहन ने पिलर नंबर 209 के पास स्थित एक VMS बोर्ड से जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद वह पलट गया और उसमें तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग की भयंकर लपटों में चालक आकाश के बचने का कोई मौका नहीं मिल सका और वह झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव काम शुरू किया।
लालसोट से बुलाई गईं 2 दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबु पाया। आग बुझने के बाद बचावकर्मियों ने क्षतिग्रस्त कंटेनर से चालक का अधजला शव बाहर निकाला। शव को दौसा जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- CJP Protest: दिल्ली कूच से पहले पुलिस की कार्रवाई, अभिजीत दीपके, सौरभ दास और रांका हिरासत में
- महाकाल की शरण में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, ज्योतिर्लिंग के किए अलौकिक दर्शन
- CG Farmer Protest : सरकार के फैसले से किसानों को राहत, प्रदर्शन स्थगित करने का किया ऐलान
- शहतूत की कतारों के बीच होगी दूसरी फसल, रेशम उत्पादन के इस मॉडल का लिया जायजा
- CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली बॉर्डर सील, यूपी में हाई अलर्ट; 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
