Rajasthan News: राजधानी जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-48 पर पड़ासोली गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 7 वाहन आपस में टकरा गए. इस हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को दूदू के दूरबीन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है.

कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर और सवारियों से भरी कार के बीच टक्कर के बाद वाहन असंतुलित हो गए और पीछे से आ रहे 5 अन्य बड़े वाहन भी एक के बाद एक भिड़ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंजने लगी.
सोलर कंपनी के कर्मचारी थे अधिकांश घायल
घायल हुए लोगों में से 7 कर्मचारी दूदू स्थित एक सोलर कंपनी में कार्यरत हैं. वे सुबह ड्यूटी के लिए पड़ासोली से दूदू की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. हादसे के बाद सामने आया कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां कुछ महीने पहले एक केमिकल टैंकर पलट गया था, जिससे सड़क पर रासायनिक परत जम गई थी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि NHAI ने अब तक सड़क की सफाई नहीं कराई, जिसके चलते सड़क पर वाहन फिसल रहे हैं. आज की दुर्घटना का एक बड़ा कारण भी यही रासायनिक परत मानी जा रही है.
हाईवे पर लंबा जाम, ग्रामीणों में आक्रोश
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य शुरू किया. वहीं स्थानीय ग्रामीणों में NHAI के प्रति भारी रोष है. उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.
पढ़ें ये खबरें
- रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराई बाइक, चार बच्चों के पिता की मौत
- मोबाइल की बढ़ती लत बना रही आंखों को बीमार, तेजी से बढ़ रहे हैं ड्राई आई सिंड्रोम के मामले …
- दिल्ली मंडोली जेल में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, अंडरट्रायल कैदियों ने कोर्ट में दी शिकायत
- कितना सही है स्ट्रॉ से पानी, जूस या कोल्ड ड्रिंक पीना, जानिए इसके फायदे, नुकसान और जरूरी सावधानियां …
- एमपी में ईडी का बड़ा खुलासा: सड़कों के निर्माण में हुआ नकली डामर का खेल, ₹55 करोड़ के फर्जी बिल
