Rajasthan News: जयपुर के मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर रतनपुरा के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक ट्रक और ईको कार के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलते ही रायसर और मनोहरपुर थानों की टीमें हाईवे पर पहुंचीं. स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में जुट गए. पुलिस और ग्रामीणों को गैस कटर की मदद से शवों और घायलों को बाहर निकालना पड़ा. हादसे की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया. बाद में क्रेन बुलाकर दोनों गाड़ियों को हटाया गया और सड़क को साफ कराया गया.
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ईको कार दौसा की ओर से मनोहरपुर जा रही थी. ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित हुई और सामने से आते ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि बचने का मौका ही नहीं मिला.
घायलों और मृतकों को एंबुलेंस से निम्स अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि चारों घायलों की हालत नाजुक है और उन्हें ट्रॉमा यूनिट में भर्ती किया गया है.
पढ़ें ये खबरें
- तिलक नगर मारपीट मामले में सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह समेत AAP नेताओं पर FIR, जानें पूरा मामला
- Asian Games 2026 में गुलवीर सिंह ने लगाई मेडल की हैट्रिक, 40 साल बाद दोहराया ऐसा कारनामा
- माओवादी डंप से बरामद 20 लाख रुपए को आपस में बांटने का आरोप, जांच के घेरे में दो तत्कालीन डीएसपी, जानिए एसपी ने क्या कहा…
- प्रिंसिपल पर बैड टच करने का आरोप, छात्राओं ने राज्यपाल के नाम लिखा पत्र, कड़ी कार्रवाई की मांग
- पूर्व उप मुख्यमंत्री TS सिंह देव ने की स्पीकर डॉ रमन सिंह से मुलाकात

