Rajasthan News: पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर सुबह करीब 4 बजे उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार इनोवा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई।

मुंबई से गांव लौट रहा था परिवार
हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग जोधपुर जिले के डायलाना कलां गांव के रहने वाले थे। वे दो भाईयों के परिवार थे, जो मुंबई से सुमेरपुर के पास एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने गांव लौट रहे थे। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
मौके पर ही दो की मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार, हादसे में सुरेश रावल की पत्नी और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विष्णु रावल के पुत्र उत्तम रावल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चौथे मृतक की पहचान बाद में हुई।
हादसे में तीन अन्य घायल हैं, जिनमें 18 वर्षीय हर्षिता की हालत गंभीर होने के कारण उसे जोधपुर रेफर किया गया है। अनीता और दिया का इलाज सुमेरपुर के अस्पताल में चल रहा है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इनोवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। कार को क्रेन की मदद से हटाया गया।
कार चला रही युवती को एयरबैग खुलने की वजह से मामूली चोटें आईं और उसकी जान बच गई। सदर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सुमेरपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
