Rajasthan News: मंगलवार देर रात चूरू जिले के सरदारशहर में हनुमानगढ़ रोड मेगा हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब ढाई बजे बुकनसर फांटा के पास हुआ, जब एक कैंटर और टाटा सफारी की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा सफारी में सवार दो लोग गाड़ी में बुरी तरह फंस गए। उन्हें बाहर निकालने में करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में टाटा सफारी पर सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सफारी का एक यात्री और कैंटर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सरदारशहर थाना पुलिस के अनुसार, मृतकों और घायलों की शिनाख्त हो गई है। कैंटर चालक किशोर सिंह राजपूत, जो रतनगढ़ का निवासी है, गंभीर रूप से घायल है। वहीं, टाटा सफारी में सवार मृतकों में शामिल हैं:
- 26 वर्षीय कमलेश पुत्र भंवरलाल भार्गव (राणासर, बिकान),
- 23 वर्षीय नंदलाल पुत्र किशनलाल भार्गव (डूंगरगढ़, रीड़ी),
- 25 वर्षीय राकेश पुत्र लालाराम भार्गव (राजासर, बिकान),
- 33 वर्षीय पवन पुत्र रतनलाल भार्गव (राजासर, बिकान),
- धनराज (सीकर)।
घायल रामलाल पुत्र गिरधारीलाल भार्गव (डूंगरगढ़, रीड़ी) का बीकानेर में उपचार चल रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों के बीच टक्कर बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार राज्य फसल सहायता योजना, खरीफ 2024 के तहत किसानों के खाते में पहुंची सहायता राशि, सहकारिता मंत्री ने बांटे पैसे
- असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ONGC पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी करने वाला SP गिरफ्तार
- Nandigram By-Election: नंदीग्राम उपचुनाव में सीएम शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत PA की मां को टिकट दे सकती है बीजेपी
- वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़: बर्खास्त पुलिसकर्मी दिनेश टंडन समेत 4 गिरफ्तार, इनोवा-बुलेट-KTM और ट्रैक्टर चोरी की कई वारदातों का खुलासा
- लातेहार में जर्जर पुलिया बनी खतरे का सबब, आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूटने का मंडरा रहा खतरा



